Home चर्चा में रात्रि में घर अंदर घुसकर मारपीट करने के मामले में थाना अकलतरा...

रात्रि में घर अंदर घुसकर मारपीट करने के मामले में थाना अकलतरा पुलिस की आरोपियो के विरुद्ध सख्त कार्रवाई

7
0
जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
मामले में महिला सहित 10 आरोपी गिरफ्तार
मामले में 03 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक भी शामिल
थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम रोगदा में हुई थी मारपीट की घटना
थाना अकलतरा पुलिस ने 27 मार्च 2026 को ग्राम रोगदा में हुई गंभीर मारपीट की घटना में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। घटना में प्रार्थी प्रकाश नोरगे और उनके परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए थे।
 विवरण 27 मार्च 2026 की रात करीब 8:15 बजे आरोपीगण प्रार्थी के घर में घुसकर गाली-गलौच करते हुए  आरोपी विनोद कुमार नोरगे ने लाठी से प्रार्थी के सिर, हाथ और पैरों पर वार किया। प्रार्थी की पत्नी जब रूम से बाहर निकली तो सविता और रामफल ने उनके बांह पकड़ लिए और विनोद ने उन पर भी हमला किया। इसी दौरान प्रार्थी के तीन पुत्र अभिषेक, सुमित और अमित पर भी लाठी से हमला किया गया। इसके बाद आरोपीगण ने प्रार्थी की बेटी को घसीटते हुए घर से बाहर निकाला। इस मारपीट में भानुप्रताप, राहुल, रौशन, नरेन्द्र, निखिल, रामगोपाल, रामकुमारी, शत्रुहन और अन्य आरोपी भी शामिल थे।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा के नेतृत्व में अकलतरा पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और घटना में प्रयुक्त लाठी और बेल्ट जप्त किए। गवाहों के बयान दर्ज किए गए और घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 331(6), 115(2), 191(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया  सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है और कानूनी कार्रवाई पूरी की जा रही है।
 उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा एवं थाना अकलतरा पुलिस का सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here