Home चर्चा में मुस्लिम समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना, गिरफ्तारी...

मुस्लिम समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना, गिरफ्तारी की मांग

14
0
बलरामपुर संवाददाता युसूफ खान
कुसमी-बलरामपुर। बलरामपुर जिले के कुसमी क्षेत्र में सोशल मीडिया पर मुस्लिम समाज के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। इसी के विरोध में मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कुछ युवकों द्वारा मुस्लिम समाज के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए पोस्ट साझा की गई थी। पोस्ट सामने आते ही क्षेत्र में नाराजगी का माहौल बन गया और समाज के लोगों ने प्रशासन से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
बताया जा रहा है कि शिकायत के बावजूद कई दिन बीत जाने पर भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से समाज के लोगों में असंतोष बढ़ गया। इसके बाद कुसमी में मुस्लिम समाज के लोग एकजुट हुए और शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन किया।
धरना के दौरान समाज के प्रमुख लोगों ने कहा कि बार-बार किसी न किसी माध्यम से मुस्लिम समाज को निशाना बनाया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले में आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की। वहीं प्रशासन ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here