Home चर्चा में नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का संकल्प हुआ पूरा: भाजयुमो सरगुजा ने शहीदों को...

नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का संकल्प हुआ पूरा: भाजयुमो सरगुजा ने शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

9
0

सरगुजा संवाददाता – अजय गौतम

अम्बिकापुर |
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गत दिवस देर शाम को भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा द्वारा नक्सली हमलों में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों, समर्पित जनसेवकों और निर्दोष नागरिकों की पावन स्मृति में ‘एक दीप शहीदों के नाम – श्रद्धांजलि एवं दीपदान कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में भाजयुमो के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों द्वारा जयस्तंभ चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश में नक्सलवाद के विरुद्ध ‘नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़’ के संकल्प पूरा होने की खुशी में उन्होंने देश की सेवा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन किया एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अंबिकेश केशरी, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री फुलेश्वरी सिंह, जिला उपाध्यक्ष विकास पांडेय, जिला महामंत्री अरुणा सिंह, जनमेजय मिश्रा, मनोज गुप्ता , कमलेश तिवारी , प्रिया सिंह , निशांत सिंह शोलू , अंशुल श्रीवास्तव ,अभिनंदन सिंह, अनीश सिंह, अविनाश मंडल, रिशु अम्बस्ट, रवजोत सिंह, आशुमल गर्ग, रितेश यादव, ओंकारेश्वर सिंह ,प्रीतेश दुबे,अभिषेक माथुर ,आदित्य गौतम, प्रिंस तिवारी, आयुष दुबे ,सुधांशु चौबे, रोहन मंडल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here