Home चर्चा में श्रीराम नवमी पर राममय हो गया पूरा दल्ली राजहरा शहर

श्रीराम नवमी पर राममय हो गया पूरा दल्ली राजहरा शहर

8
0

संवाददाता – अर्जुन झा

आकर्षक झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा 
दल्लीराजहरा। श्रीराम नवमी उत्सव समिति द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव दल्लीराजहरा में धूमधाम से मनाया गया।
दल्लीराजहरा के सनातन प्रेमी विशाल मोटवानी के नेतृत्व में ऐतिहासिक घोड़ा मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें छत्तीसगढ़ के साथ ही अन्य प्रदेशों के भी आए कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अतिथि सांसद भोजराज नाग, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंग छाबड़ा, मुख्यमंत्री के निज सहायक, तुलसी कौशिक, आशुतोष महाराज, पवन साहू पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष पवन साहू, वरिष्ठ समाजसेविका एवं साहित्यकार डॉ. शिरोमणि माथुर, नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू अध्यक्ष राजहरा ,गोविंद वाधवानी अध्यक्ष राजहरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष गोविंद वाधवानी, लाल निवेंद्र सिंह टेकाम अध्यक्ष लोहारा नगर पंचायत के अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, राम अग्रवाल यूनिट हेड जगननाथ स्टील एंड पावर लिमिटेड के यूनिट हेड राम अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गगनदीप सिंह हंसपाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्वाधीन जैन, अमित कुकरेजा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स, गोवर्धन दास मोटवानी कार्यकारी अध्यक्ष पूज्य सिंधी पंचायत थे।

आयोजन समिति के प्रमुख विशाल मोटवानी ने अतिथि स्वागत उपरांत अपने संबोधन में कहा कि भगवान श्री राम का जन्म उत्सव मनाने के लिए आज नगर में सभी वर्ग का सहयोग हमें मिल रहा है । यही दल्ली राजहरा की खासियत है कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सभी एक दूसरे के धर्म का सम्मान करते हैं और भाईचारा के साथ कार्य करते हैं। हमारी समिति के कोषाध्यक्ष मुस्लिम हैं। कांकेर सांसद भोजराज नाग ने कहा कि भारत ही ऐसा देश है जो दूसरों के सुख चाहता है, दूसरे के बारे में सोचता है वरना दुनिया सिर्फ अपने स्वार्थ के पीछे दौड़ रहा है। भगवान श्री रामचंद्र राजगद्दी छोड़कर समाज हित और जनता के हित में अधर्म को समाप्त करने और धर्म का राज्य स्थापित करने के लिए वन में गए। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने देश का नाम विश्व में ऊंचा किया है। साहित्यकार एवं कवित्री डॉ शिरोमणि माथुर ने कहा कि दुनिया में आज अराजकता छाई है इसका मुख्य कारण है लोग सिर्फ अपने बारे में सोच रहे हैं। हमें अपना स्वार्थ छोड़कर देशहित और परमार्थ को बारे में सोचना होगा।

नगर में बनेगा गौ मुक्तिधाम
समाजसेवी अमर लालवानी ने मांग उठाई कि नगर में गौ मुक्ति धाम बनाया जाए। इसके लिए जगन्नाथ स्टील की ओर से 50 हजार रुपए और शंकर कुकरेजा की ओर से 11 हजार की सहयोग राशि दी गई। वहीं सांसद ने भोजराज नाग ने सरकार से सहयोग करने की अपील की। मुख्यमंत्री की निज सचिव तुलसी कौशिक ने भी कलेक्टर से बात कर जगह उपलब्ध कराने की बात कही। इससे पूर्व शोभा यात्रा की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू द्वारा भगवान श्रीराम, मां सीता एवं भाई लक्ष्मण एवं वीर बजरंग बली की पूजा अर्चना कर की गई। भगवान शंकर मां पार्वती और शिव गानों का अद्भुत और सजीव झांकी प्रस्तुत की गई कलाकारों ने भस्म रमा कर जटाधारी का रूप धारण किया और हाथों में त्रिशूल डमरू भूत प्रेत योगनियों का सजीव चित्रण किया। अखाड़ा के टीम ने भी से आग से खेलते हुए हैरत अंग्रेज करतब दिखाए।हनुमान के रूप में लगभग 8 फीट विशाल कद काठी के के व्यक्ति ने ऐसा वातावरण बनाया कि लग रहा था जैसे सचमुच में महाबली हनुमान इस रैली में साक्षात प्रकट होकर रैली का हिस्सा बन गए हों। रैली शहीद अस्पताल चौक, शहीद वीर नारायण सिंह चौक से होकर गुप्ता चौक पहुंची, जहां दर्शकों के लिए लाइट शो एवं अतिथि उद्बोधन तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था।

नवाजे गएसेवा के प्रतिमान
कार्यक्रम में पी एम सुहैल जो कि बाजार चौक गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष हैं मुस्लिम होने के बाद भी हिंदू धर्म के प्रति लगाव होने और सच्ची निष्ठा के साथ भगवान गणेश की सेवा करने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। शब्बीर कुरैशी, राजेंद्र लखानी, कुशाल नोन्हारे सिन्नी, श्रीदेव बाहुबली, अमर लालवानी, दुष्यंत ताम्रकार, शुभम गुप्ता, सुशील वर्मा, सोहम गुप्ता, विक्की कौशिक, अमन शर्मा, अमित कुकरेजा, बालाजी उत्सव समिति सब्जी मंडी, और युवा जन कल्याण गणेश उत्सव समिति वार्ड 22, पवन सोनी, हरिनाथ, आशीष लालवानी, साहिल आदि को सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here