केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही 10वीं बोर्ड का रिजल्ट 2026 घोषित कर सकता है। सूत्रों के अनुसार, यह रिजल्ट 14 अप्रैल 2026 के आसपास जारी होने की संभावना है। पिछले वर्षों में सीबीएसई 10वीं और 12वीं के नतीजे एक साथ जारी करता रहा है, लेकिन इस बार स्थिति थोड़ी अलग है क्योंकि 12वीं की परीक्षाएं अभी जारी हैं और 10 अप्रैल 2026 तक पूरी होंगी।
इस बार सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा को साल में दो चरणों में आयोजित करने का निर्णय लिया है। पहले फेज के एग्जाम फरवरी-मार्च में आयोजित हुए थे, जबकि दूसरा फेज मई में आयोजित होगा। इस कारण विशेषज्ञों का अनुमान है कि 10वीं का रिजल्ट अप्रैल में ही जारी हो सकता है।
आमतौर पर 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट एक साथ मई में घोषित होते थे। लेकिन इस बार 10वीं की परीक्षा अलग होने के कारण संभावना जताई जा रही है कि 12वीं से पहले 10वीं का रिजल्ट घोषित किया जा सकता है।
CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 ऐसे चेक करें ऑनलाइन
- CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर, जन्म तिथि, स्कूल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- सही जानकारी भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
DigiLocker से मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका
- DigiLocker की वेबसाइट या ऐप खोलें।
- 6 अंकों का एक्सेस कोड, रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करें।
- OTP से मोबाइल नंबर वेरीफाई करें।
- Issued Documents सेक्शन में जाकर CBSE 10वीं की डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें।
बिना इंटरनेट रिजल्ट देखने का तरीका
यदि आपके पास इंटरनेट नहीं है, तो आप SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।
अपने मैसेज बॉक्स में टाइप करें:
cbse10 <रोल नंबर> <स्कूल नंबर> <सेंटर नंबर>
इसे भेजें 7738299899 पर।







