Home चर्चा में 48 th IPS इंडक्शन प्रशिक्षण हेतु जिले के एसपी श्री विजय कुमार...

48 th IPS इंडक्शन प्रशिक्षण हेतु जिले के एसपी श्री विजय कुमार पाण्डेय जाएंगे पुलिस अकादमी हैदराबाद

6
0
जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
जांजगीर SP के प्रशिक्षण अवधि में श्री विमल कुमार बैंस 11 वीं बटालियन पुटपुरा संभालेंगे जिले का प्रभार
 जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) दिनांक 06 अप्रैल 2026 से 15 मई 2026 तक आयोजित आईपीएस इंडक्शन प्रशिक्षण कोर्स में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद के लिए प्रस्थान करेंगे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान वे उच्च स्तरीय पुलिस प्रशासन एवं नेतृत्व संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
 पुलिस अधीक्षक की प्रशिक्षण के दौरान में जिले के प्रशासनिक कार्यों की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने हेतु 11वीं बटालियन पुटपुरा, जांजगीर के सेनानी श्री विमल कुमार बैंस को जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
 प्रशिक्षण अवधि के दौरान श्री विमल कुमार बैंस 11 वीं बटालियन पुटपुरा जांजगीर द्वारा जिले में कानून व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस प्रशासन से जुड़े सभी कार्यों का प्रभावी ढंग से संचालन सुनिश्चित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here