Home चर्चा में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे का कोसीर अंचल दौरा: विकास कार्यों का निरीक्षण,...

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे का कोसीर अंचल दौरा: विकास कार्यों का निरीक्षण, धीमी गति पर जताई नाराजगी

5
0

लक्ष्मी नारायण लहरे/सारंगढ़ । सारंगढ़ जिला मुख्यालय के कोसीर अंचल के गांवों में जिला कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने अपने अधिकारियों के साथ कोसीर अंचल के गांवों में पहुंचकर सरकार की चल रहे योजनाओं के साथ साथ विकास कार्यों का जायजा लिए । कोसीर गांव के बौद्ध बिहार में 16 लाख की लागत से बने स्टॉप डेम का निरीक्षण करते हुए स्थल का निरीक्षण किए वही बौद्ध बिहार में करंज पेड़ के नीचे बैठ गांव की टोह लिए । बौद्ध बिहार से कोसीर गांव के ऐतिहासिक माँ कौशलेश्वरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन कर इतिहास को जाने ।गांव के जीवन दायिनी बांधा तालाब पहुंचकर तालाब को देखे साथ ही साथ चलते हुए गांव के बस्ती में छोटे तलैया जो वर्तमान में साफ सफाई के अभाव में मर गए हैं उन्हें भी देखे।

सारंगढ़ अंचल के वरिष्ठ साहित्यकार ,पत्रकार लक्ष्मीनारायण लहरे ने कोसीर गांव के विकास और समस्या को लेकर जिला कलेक्टर के पास अपनी बात रखे जिसमें गांव में बाल उद्यान , मर चुके छोटे छोटे तलैया की सफाई , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन की चर्चा ,जीवन दायिनी बांधा तालाब में सड़क पिचिंग जिससे तालाब के इस छोर से उस छोर आने जाने में आसानी हो इस तरह गांव की प्रमुख रूप से बातें रखे ।

जिला कलेक्टर कोसीर से भाठागांव में बन रहे इंटेक वॉटर फिल्टर के धीमी गति पर नाराजगी जताए।इस तरह विकास कार्यों का भी टोह लिए आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर भी स्थिति से अवगत हुए । कोसीर गांव के सरपंच श्रीमती सुमन राव ने माँ कौशलेश्वरी देवी मंदिर प्रांगण के लिए सेड के लिए मांग रखे जिस पर जिला कलेक्टर ने सेड निर्माण के लिए आश्वस्त किए । मिरौनी बैराज में बन रहे इंटेक निर्माण का भी निरीक्षण किए और धीमी गति से चल रहे कार्य के लिए नाराजगी जाहिर किए हैं । पूरे समय अपने सारंगढ़ अंचल के कोसीर क्षेत्र में अपने अमले के साथ गांवों का जायजा लिए ।

कोसीर गांव में दौरे के दौरान डॉ कन्नौजे के साथ सारंगढ़ जनपद पंचायत सी ई ओ,राधे श्याम नायक , पी एच ई विभाग अधिकारी मुख्य अभियंता ,सहायक अभियंता कोसीर उप तहसील से तहसीलदार , गांव के सरपंच श्रीमती सुमन राव , सारंगढ़ पूर्व विधायक कुमारी कामदा जोल्हे , वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मीनारायण लहरे , सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र राव और विभाग के कर्मचारी ,इंजीनियर ,स्थानीय पटवारी गांव के सचिव साथ रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here