Home चर्चा में दिव्यांग बच्चों ने हनुमान जयंती पर पूजा अर्चना कर हनुमान चालीसा का...

दिव्यांग बच्चों ने हनुमान जयंती पर पूजा अर्चना कर हनुमान चालीसा का किया पाठ

6
0

सारंगढ़ संवाददाता – लक्ष्मी नारायण लहरे

सारंगढ़ । सारंगढ़ में हनुमान जयंती प्राकट्य उत्सव का आयोजन प्रांजल विशेष स्कूल में किया गया, जहां दिव्यांग बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर बच्चों ने हनुमान जी के बाल रूप को धारण कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और हनुमान जी के बारे में अपने विचार व्यक्त किए ।
इस दौरान बच्चों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और राम भजन गाया।
संस्था प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती हिरा देवी निराला बच्चों के।साथ पूजा अर्चना की और कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों की प्रतिभा की सराहना की ।
बच्चों को हनुमान जी के चरित्र को आत्मसात करने और उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प दिलाया । दिव्यांग बच्चों की हनुमान चालीसा पाठ से स्कूल परिसर गुंजायमान रहा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here