आरंग संवाददाता – सोमन साहू
खरोरा/ देवरतिल्दा में पं. श्री तोरण महाराज शर्मा जी (कांकेर वाले) के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। महाराज जी अपनी अमृतमयी वाणी से कथा का रसपान कराते हुए बताते हैं कि श्रीमद्भागवत महापुराण भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित हिंदू धर्म का अत्यंत पवित्र एवं महान ग्रंथ है, जिसे 18 पुराणों में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त है।
यह सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान ज्ञान, भक्ति एवं वैराग्य का अद्भुत संगम है, जो मानव मन को शांति प्रदान कर आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त करता है। मान्यता है कि इस पावन कथा का श्रवण करने से जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट होते हैं एवं जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है।
इस आयोजन के मुख्य आयोजक श्री चंद्रहास वर्मा, श्रीमती द्रोपती वर्मा, श्री डोमार सिंह वर्मा एवं अभिज्ञान वर्मा हैं।
विशेष सहयोग में टामन वर्मा, तिलक वर्मा, शिवकुमार वर्मा, अजय वर्मा, किशोर साहू, अशोक धीवर, लीलाधार साहू (ग्रामीण अध्यक्ष, साहू समाज देवतिल्दा) एवं तोलेंद्र साहू (मीडिया प्रभारी) सहित समस्त श्रद्धालुगण सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
इस पावन अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आग्रह किया गया है।







