विमल सोनी/बिलासपुर। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर पीजीबीटी कॉलेज के सामने स्थित सीताराम हनुमान मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद भोग का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान हनुमान की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे परिसर में भक्ति संगीत और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविन्द्र सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ रिंकू परिहार, प्रशांत पांडे, कमलेश सिंह परिहार, बबलू केसरवानी, विजय अग्निहोत्री, गब्बी परिहार, गुड्डू चंदेल, विवेक मिश्रा, राजेश साहू, श्रेष्ठ परिहार, कुणाल शर्मा, पिंटू सलूजा, अभिजीत परिहार, दीपराज, शुभराज परिहार सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।
आयोजन के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान हनुमान से आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम समाज में एकता और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देते हैं।







