अगर आप रोज़-रोज़ के पकौड़ों से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो ये चीज़ नगेट्स आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं। बाहर से कुरकुरे और अंदर से सॉफ्ट ये स्नैक बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आएगा।
सामग्री
- पनीर – 7 क्यूब (कद्दूकस किया हुआ)
- ब्रेड क्रम्ब्स – 1 कप
- कॉर्नफ्लोर – 2 चम्मच
- मैदा या आटा – 2 चम्मच
- अदरक-लहसुन पेस्ट – ½ चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – ½ चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- नींबू का रस – ½ चम्मच
- तेल – तलने के लिए
बनाने की विधि
- सबसे पहले कद्दूकस किए हुए पनीर को एक बड़े बाउल में डालें।
- इसमें नमक, लाल मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, नींबू का रस और मैदा डालकर अच्छे से मिला लें।
- अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे नगेट्स या कटलेट का आकार बना लें।
- एक अलग बाउल में कॉर्नफ्लोर और पानी मिलाकर पतला घोल तैयार करें।
- तैयार नगेट्स को पहले कॉर्नफ्लोर के घोल में डुबोएं, फिर ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छी तरह लपेट लें।
- कड़ाही में तेल गरम करें और नगेट्स को मध्यम आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तल लें।
- टिश्यू पेपर पर निकालकर अतिरिक्त तेल हटा दें।
परोसने का तरीका
गरम-गरम चीज़ नगेट्स को हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें।







