Home चर्चा में तागा के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, रग्बी प्रतियोगिता के लिए...

तागा के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयनित

11
0

जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल

जिला जांजगीर-चांपा।
शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तागा के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि विद्यालय के होनहार छात्र-छात्राओं का चयन 69वीं राष्ट्रीय शालेय रग्बी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता भुवनेश्वर (ओडिशा) में आयोजित होने जा रही है, जहां देशभर से प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
यह प्रतियोगिता अंडर-17 वर्ग के लिए 06 अप्रैल 2026 से 07 अप्रैल 2026 तक तथा 09 अप्रैल 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगी। इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में तागा विद्यालय के खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
विद्यालय के व्यायाम शिक्षक चंद्रशेखर महतो के कुशल मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की है। अंडर-17 वर्ग में सत्यजीत भैंना, कु. साधना केवट, कु. मुस्कान भैंना, कु. कृतिका आदित्य का चयन हुआ है, वहीं अंडर-14 वर्ग में जयप्रकाश भैंना, कु. रीना कश्यप और कु. वर्षा श्रीवास ने अपनी प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्थान बनाया है।

इन खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण ने विद्यालय को एक नई पहचान दिलाई है। सीमित संसाधनों के बावजूद इन विद्यार्थियों ने जिस प्रकार अपने खेल कौशल को निखारा है, वह अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिन्हा, जिला क्रीड़ा अधिकारी आर.के. तिवारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी अकलतरा देवकांत द्विवेदी, विद्यालय के प्राचार्य व्ही.पी. कश्यप, प्रधान पाठक एल.पी. पाण्डेय सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
यह उपलब्धि न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे जांजगीर-चांपा जिले के लिए गर्व का विषय है। अब सभी की निगाहें इन खिलाड़ियों पर टिकी हैं, जो राष्ट्रीय मंच पर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए तैयार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here