Home चर्चा में बनियागांव में खाद्य अधिकारियों की ‘बनियागिरी’!

बनियागांव में खाद्य अधिकारियों की ‘बनियागिरी’!

7
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

अधिकारी खुद करा रहे हैं कोटे के राशन की कालाबाजारी 
बकावंड। विकासखंड में सुशासन सरकार खाद्य विभाग के माफियाओं को रोक पाने में असफल साबित हो रही है। चर्चा है कि खाद्य विभाग के ही कुछ अधिकारी राशन की कालाबाजारी को संरक्षण देकर बेखौफ चलवा रहे हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकानों के संचालक और फूड विभाग की मिलीभगत से अधिकृत राशन दुकान और उनके समकक्ष एक अन्य दुकानदार को खड़ा किया जा रहा है, जो खाद्य विभाग द्वारा जारी कोटे के राशन को अधिकारियों के हिसाब से ठिकाने लगा सकें। इसके लिए बाकायदा अधिकृत दुकानों के तय कोटे में कटौती कर उस दुकान के राशन को माफियाओं के हवाले किया जा रहा है।

ऐसा ही एक मामला विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत बनियागांव से सामने आया है। जहां एक राशन माफिया को सरकारी दुकान दिलाने का वादा करके उसके माध्यम से ग्रामीणों के हिस्से के चावल की अफरातफरी कराई जा रही है। कल ही इसी प्रकार का मामला सामने आया कि एक व्यक्ति के यहां एक पिकअप में चावल भर कर भेजा गया है, किंतु बात खुल जाने पर अब उसकी जांच कराए जाने की बात सामने आई है। कई ग्रामवासियों द्वारा लगातार शिकायत करने पर अब शायद जांच करने किसी विभागीय अधिकारी को भेजा जा रहा है। मगर गौर करने वाली बात तो यह है कि जब अपने ही कालाबाजारी करवा रहे हों तो क्या जांच और क्या कार्रवाई? मसला साफ है सब कुछ रफा दफा कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here