कोरबा-पाली। क्षेत्र के सुप्रसिद्ध नागरिक एवं व्यवसायी, साथ ही भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष नानक राम भावनानी का 03 अप्रैल 2026 को अचानक निधन हो गया। वे आनंद राम भावनानी के छोटे भाई थे और गोविन्द भावनानी, संतोष भावनानी तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी के पिता थे।
नानक राम भावनानी अपने सरल, विनम्र और मिलनसार स्वभाव के साथ-साथ समाजसेवा के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से परिवार, समाज और भाजपा संगठन को गहरी क्षति पहुँची है। जैसे ही उनके निधन की सूचना मिली, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
उनकी अंतिम यात्रा 04 अप्रैल 2026 को दोपहर 12:30 बजे उनके निवास स्थान से मुक्तिधाम पाली के लिए निकलेगी। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल दें।







