Home चर्चा में परसा और नवानगर मंडल प्रशिक्षण महाभियान का भव्य समापन अंबिकापुर में

परसा और नवानगर मंडल प्रशिक्षण महाभियान का भव्य समापन अंबिकापुर में

11
0
सरगुजा संवाददाता – अजय गौतम
भारत सिंह सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित , वहीं संजय मित्तल ने प्रशिक्षण की सराहना की 
अंबिकापुर।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत भाजपा मंडल परसा और नवानगर के संयुक्त प्रशिक्षण सत्र का समापन अग्रसेन भवन अंबिकापुर में संपन्न हुआ। समापन सत्र की अध्यक्षता अग्रवाल सभा सरगुजा के जिला अध्यक्ष संजय मित्तल ने की, जबकि विषय वक्ता के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया उपस्थित रहे।
समापन सत्र को संबोधित करते हुए भारत सिंह सिसोदिया ने प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के युग में कार्यकर्ताओं का निरंतर प्रशिक्षण अनिवार्य है, क्योंकि यह न केवल व्यक्तिगत क्षमता बढ़ाता है, बल्कि संगठन को मजबूत और अनुशासित बनाता है। सिसोदिया ने जोर देकर कहा कि प्रशिक्षण के बिना कार्यकर्ता केवल संख्या मात्र रह जाते हैं, लेकिन प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही भाजपा को राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम बनाते हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को अपनाकर हम एकात्म मानववाद की दिशा में अग्रसर होंगे, जो हमें अन्य दलों से अलग करता है।
इस अवसर पर अध्यक्ष संजय मित्तल ने भाजपा द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण महाभियान की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि देश की कोई अन्य राजनीतिक पार्टी इस पैमाने पर व्यवस्थित प्रशिक्षण नहीं चलाती। यही कारण है कि भाजपा के अनुशासित और प्रशिक्षित कार्यकर्ता संगठन को अद्वितीय ऊंचाइयों पर ले जाते हैं।
अंत में, विषय वक्ताओं और सत्र अध्यक्षों को शॉल, श्रीफल तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष, परसा मंडल अध्यक्ष संतोष जायसवाल, नवानगर मंडल अध्यक्ष बाली चरण यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here