जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
आरोपी के कब्जे से एक चाक़ू भी बरामद
आरोपी हिमांशु उर्फ मोनू डहरिया पिता विनोद डहरिया उम्र 21 वर्ष निवासी भाठापारा केरा रोड जांजगीर
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना सिटी कोतवाली से पुलिस टीम थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग हेतु रवाना किया गया था दौरान पेट्रोलिग पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति देसी शराब दुकान जांजगीर के पास लोहे के धारदार हथियार को लहराकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है की सूचना से जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, CSP कोतवाली जांजगीर योगिताबाली खापर्डे को दिया गया जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपी की धरपड़कर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए ।

थाना प्रभारी जेपी गुप्ता के नेतृत्व में तत्काल टीम मौके की ओर रवाना किया गया टीम के द्वारा देसी शराब दुकान के पास से एक व्यक्ति को पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम हिमांशु उर्फ मोनू डहरिया निवासी जांजगीर बताया जिसके कब्जे से 01 नग चाकू जप्त किया गया आरोपी के विरुद्ध 25,27 arms act के तहत कार्यवाही किया गया एवं आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा, प्रकाश राठौर, आरक्षक दिलीप सिंह, लीला राम साहू का विशेष योगदान रहा







