Home चर्चा में कुसमी में भाजपा का ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ शुरू, दो दिवसीय...

कुसमी में भाजपा का ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ शुरू, दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

13
0
 बलरामपुर संवाददाता युसूफ खान
कुसमी, बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल कुसमी द्वारा आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक उद्देश्वरी पैकरा की मुख्य अतिथि उपस्थिति में हुआ।
कार्यशाला के पहले दिन पार्टी द्वारा निर्धारित सात विषयों में से चार विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। शेष तीन विषयों पर रविवार को प्रशिक्षण आयोजित कर महाअभियान का समापन किया जाएगा।
प्रशिक्षण सत्र में भाजपा के वैचारिक अधिष्ठान पर रामचन्द्रपुर जनपद अध्यक्ष मुद्रिका सिंह ने मार्गदर्शन दिया। सरकार की उपलब्धियों एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने जानकारी साझा की। पार्टी की कार्यपद्धति पर जिला भाजपा महामंत्री संजय सिंह ने विस्तार से चर्चा की, वहीं सोशल मीडिया, नमो ऐप एवं सरल ऐप के उपयोग पर शुभम सोनी ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया।
 
कार्यशाला में पार्टी की विचारधारा को सुदृढ़ करने तथा आगामी सांगठनिक चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ के सिद्धांतों पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और डिजिटल युग में संगठन की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया।
वक्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए अनुशासन, समर्पण और सामूहिक प्रयास को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण ही सशक्त संगठन की नींव है और इस अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता नई ऊर्जा एवं स्पष्ट दृष्टिकोण के साथ क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज, जनपद अध्यक्ष बसंती भगत, जिला पंचायत सदस्य संजीता नाग, जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी, जिला प्रतिनिधि संजय जायसवाल, मंडल अध्यक्ष शशि टोप्पो, महामंत्री बालेश्वर नायक, उमेश्वर ओझा, गौ सेवा आयोग सदस्य विनोद गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, राजेश्वर गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण पैकरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here