कोरबा संवाददाता – गुरदीप सिंह
कोरबा जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बलगी मोड से आगे शराब दुकान के पास तेज रफ्तार हाइवा से बाइक सवार को सीधी टक्कर मार दी,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुमेधा सलिहा भांठा निवासी रामेश्वर दास उम्र लगभग 35 वर्ष के रूप में हुई है। घटना आज रविवार की सुबह लगभग 9 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे जहां घटना के आक्रोश में सड़क पर चक्काजाम जाम कर दिया है। इधर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची है भीड़ को समझाइस देने का प्रयास किया जा रहा है।








