Home चर्चा में अंबिकापुर में दरिंदगी की हदें पार: प्रेमी ने रेप के बाद महिला...

अंबिकापुर में दरिंदगी की हदें पार: प्रेमी ने रेप के बाद महिला की बेरहमी से हत्या, 12 पसलियां टूटीं, सिर की हड्डियां भी चकनाचूर

27
0

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसे बेहद क्रूर तरीके से मौत के घाट उतार दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो खुलासे हुए हैं, उन्होंने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक महिला का परिचित बताया जा रहा है और दोनों के बीच पहले से संबंध थे। घटना के दिन आरोपी महिला को अपने साथ ले गया, जहां उसने पहले उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और फिर पहचान छिपाने और विरोध खत्म करने के लिए उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि महिला के शरीर पर अत्याचार की सारी हदें पार की गईं। उसकी 12 पसलियां टूट चुकी थीं, दिल और फेफड़ों को गंभीर नुकसान पहुंचा था, जबकि सिर की तीन हड्डियां भी बुरी तरह कुचली गई थीं। शरीर पर कई जगह चोट और संघर्ष के निशान मिले हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला ने आखिरी दम तक खुद को बचाने की कोशिश की।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद शव को सुनसान जगह पर फेंक दिया था ताकि मामला दब जाए। हालांकि जांच के दौरान मिले सुराग और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में हत्या और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
यह घटना एक बार फिर समाज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है और कानून-व्यवस्था पर भी चिंता जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here