Home चर्चा में भारतीय जनता पार्टी महामाया मंडल का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण...

भारतीय जनता पार्टी महामाया मंडल का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न

12
0
सरगुजा संवाददाता – अजय गौतम
अम्बिकापुर में संगठनात्मक कौशलों पर केंद्रित 8 सत्रों का आयोजन, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया समापन उद्बोधन तो जिलाध्यक्ष सिसोदिया ने अध्यक्षता की 
अम्बिकापुर।
भारतीय जनता पार्टी के महामाया मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान वर्ग उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस प्रशिक्षण में कुल 8 सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें संगठनात्मक विषयों, कार्य पद्धति एवं भाजपा की वैचारिक नींव पर गहन चर्चा हुई।
समापन सत्र की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने की। मुख्य वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने शिरकत की। वरिष्ठ नेता मेजर अनिल सिंह, महापौर मंजूषा भगत एवं सूरजपुर जिला के पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल गोयल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
संबोधन में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर आधारित यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को मजबूत संगठन निर्माण की दिशा में प्रेरित करेगा। हमें ग्राम-स्तरीय कार्यों से लेकर राष्ट्रीय लक्ष्यों तक पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करना होगा। भाजपा का प्रत्येक सदस्य राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित होकर ‘संकल्प से सिद्धि’ की ओर अग्रसर बने।
जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि यह महाभियान वर्ग मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं के कौशल वृद्धि का महत्वपूर्ण कदम है। संगठन की मजबूती के लिए हमें निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। आने वाले समय में इन प्रशिक्षित कार्यकर्ता सरगुजा जिले को विकास के नए आयाम प्रदान करेंगे।
मंडल अध्यक्ष मनोज कंसारी ने स्वागत भाषण दिया। सभी सत्रों का संचालन मंडल महामंत्री संजीव वर्मा एवं निरंजन राय ने कुशलतापूर्वक किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री विनोद हर्ष, जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद विकास पांडेय, मधु चौदाहा, निश्चल प्रताप सिंह, जन्मेजय मिश्रा, राकेश, श्वेता गुप्ता, आकाश गुप्ता, शशिकांत जायसवाल, शिवमंगल सिंह, जितेन सोनी, आलोक दुबे, प्रियंका गुप्ता, विकास गुप्ता, निशांत सिंह, शुभांगी बिहारी, प्रियंका चौबे, सरिता जायसवाल, अविनाश मंडल, सरिता मिश्रा, अल्पना मिश्रा, रवि विश्वकर्मा, जतिन परमार, नंदकिशोर ताम्रकार, पुष्पेंद्र शर्मा, भूपेंद्र सिंह, सतीश सिंह, अविनाश कुशवाहा, सतीश शर्मा, धर्मेंद्र द्विवेदी, मनीष सिंह, सतीश मिश्रा, सिकंदर जायसवाल, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, सुधांशु चौबे, सत्यम सिंह, अजय सारथी, रीना राय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here