Home चर्चा में डीपाडीह में मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान शिविर 2026 का शुभारंभ, उपभोक्ताओं...

डीपाडीह में मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान शिविर 2026 का शुभारंभ, उपभोक्ताओं को राहत देने की पहल

23
0
 बलरामपुर संवाददाता युसूफ खान
शंकरगढ़/बलरामपुर। जनपद पंचायत शंकरगढ़ के ग्राम डीपाडीहकला में “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान शिविर 2026” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज एवं सामरी विधायक ऊद्धेश्वरी पैकरा एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए और उपस्थित नागरिकों को योजना की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।
 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई यह योजना बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने के उद्देश्य से लागू की गई है। इस योजना के माध्यम से बकाया बिजली बिलों के समाधान के लिए विशेष छूट, किस्तों की सुविधा तथा सरचार्ज में राहत दी जा रही है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्यम वर्गीय उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।
मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से भेंट कर योजना के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से उपभोक्ताओं को सीधे मौके पर पंजीयन, जानकारी और भुगतान की सुविधा मिलती है, जिससे लोगों को विभागीय कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते।
कार्यक्रम में सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा , पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, साथ ही बिजली विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने योजना को आमजन के लिए राहतकारी बताते हुए अधिकाधिक उपभोक्ताओं को इससे जुड़ने का आह्वान किया।
अंत में नागरिकों ने भी शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लिया और शासन की इस पहल की सराहना की। यह अभियान क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत देने के साथ जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण साबित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here