Home कोरबा एसईसीएल गेवरा में ओबीसी कोल वेलफेयर एसोसिएशन का भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न

एसईसीएल गेवरा में ओबीसी कोल वेलफेयर एसोसिएशन का भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न

10
0

गेवरा संवाददाता – हेमचंद्र सोनी

बैकवर्ड क्लास (ओ.बी.सी.) कोल वेलफेयर एसोसिएशन एस.ई.सी.एल.बिलासपुर जोन छत्तीसगढ़ का बार्षिक सम्मेलन बिगत दिनों एस ई सी एल के गेवरा क्षेत्र मे आफिसर क्लब गेवरा मे सपन्न हुआ ।वार्षिक सम्मेलन की शुरूआत कार्यक्रम स्थल से 100मोटरसाइकिल एंव 30 कार के साथ जूलूस निकला जो पूरी गेवरा कालोनी का भ्रमण करते ओ.बी.सी.जिंदाबाद नारों के साथ गुंजायमान करते हुये वापस कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे जहा पहले नाश्ता की व्यवस्था थी सभी लोगों ने नाश्ता किया तत्पश्चात कार्यक्रम मे पधारे
मुख्य अतिथि गुलाब सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष ओ.बी.सी.ऐसोसिएशन , कार्यक्रम के अध्यक्ष ताराचंद यादव ,विशिष्ट अतिथि मय जय बहादुर सिंह यादव ,अनिरुद्ध कुमार चंद्रा केद्रीय अध्यक्ष ओ.बी.सी. बिलासपुर जोन ,केद्रीय महासचिव मंगला सिंह यादव केद्रीय कार्यवाहक
अध्यक्ष सीताराम साहू सभी अतिथिओ को एक एक करके स्टेज पर बैठाया गया उदपरान्त अम्बेडकर की फोटो पर अतिथिओ द्वारा पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया जिसमे मंचासीन सभी अतिथिओ का बैंच लगाकर पुष्प गुच्छ के साथ शाल श्रीफल से सम्मान किया गया तदुपरांत केद्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष द्वारा स्वागत भाषण दिया गया उसके बाद एस.ई.सी.एल.के सभी क्षेत्रो से एक एक प्रतिनिधि का वक्तव्य देने मौका दिया है जिसमे सर्वप्रथम कम्पनी मुख्यालय बिलासपुर से महामंत्री संजय कुमार साहू ,गेवरा से दीपक राठौर अध्यक्ष, दिपिका से मो.अजीजी अध्यक्ष, कुसमुंडा क्षेत्र से मुकेश कुमार साहू, कोरबा क्षेत्र से बाबू लाल l केद्रीय कर्मशाला कोरबा से मोहन दास रायगढ़ से डमरू कुमार चंद्रा ,भटगांव क्षेत्र से अशोक सिंह।चिरमिरी क्षेत्र से बी.एल विश्वकर्मा हसदेव क्षेत्र से सुदामा यादव ,सोहागपुर क्षेत्र से अजय कुमार यादव ,जोहिला से शिवानन्द पटेल ,जमूना कोतमा से हरिवंश पटेल केद्रीय समिति से दिलीप मंडल ।रायगढ़ से पधारे गुप्ता जी ,इसी बीच एच.एम.एस.फेडरेशन के अध्यक्ष रेशम लाल यादव पधारे फिर सीटू के सचिव अजय शर्मा, फिर मो तनवीर अहमद पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेसकमेटी कोरबा इन सभी अतिथिओ का शाल श्रीफल पुष्प गुच्छ एंव स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया ।तत्पश्चात मंचासिन अतिथिओ का वक्तव्य चालू हुआ जिसमे रमाशंकर यादव प्रभारी भटगांव क्षेत्र ,बैकुंठपुरक्षेत्र चिरमिरी क्षेत्र ने । रमाशंकर यादव भटगांव ,ओ.बी.सी.प्रभारी रमाशंकर ने कहा ओ.बी.सी.समाज को संगठित होने का समय आ गया अब हम सब एकत्रित होकर समाज को समाज को नही दिशा देगे उसके केद्रीय महासचिव मंगला सिंह यादव ने ऐसोसिएशन का साल भर के कार्यक्रम, दौरा,सदस्यता, और साल भर के खर्चे से अवगत कराया अपने इस ऐसोसिएशन का सालभर प्रतिवेदन प्रस्तुत किये ।

तत्प्रशचात ओ.बी.सी.ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय महा सचिव श्री जय बहादुर सिंह यादव ने अपने उदभोषण मे ओ.बी.सी.समाज के उत्थान पर प्रकाश डालते हुये कहा कि अब हमे समय आ गया कि ओ.बी.सी.ऐसोसिएशन का सदस्य बनकर अपने हक की लड़ाई इस ऐसोसियेशन के झंडे के रहकर लड़ी जा सकती है उन्होंने कहा कि ओ.बी.सी.ऐसोसिएशन अब असंगठित क्षेत्र मे मजदूरों की लड़ाई लड़ने के लिये जिला ,ब्लॉक लेबल पर कमेटी गठन की जायेगी जो समाज के अति पिछड़ा को आगे लायेगी एंव कोयला क्षेत्र मे सभी क्षेत्रो मे एक 5 लोगो की परामर्शदाती समिति बनाई जायेगी जो क्षेत्रीय कमेटी के कामकाज का निरीक्षण करेगी तत्प्रश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाब सिंह ने कहा कि जब हम लोग ओ.बी.सी.संगठन बना रहे थे तो सोचे हम सफल होगे कि नही लेकिन गठन के बाद जो लोगों का लगाव मिला उससे दिल को बहुत खुशी मिली उसके बाद कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एस.ई.सी.एल.के प्रभारी ताराचंद यादव ने कहा कि आज का ये सफल आयोजन इस बात की पुष्टि करता है कि एस.ई.सी.एल.मे ऐसोसिएशन अनिरुद्ध कुमार चंद्रा और मंगला सिंह यादव के नेतृत्व मे अच्छा काम कर रहा है साथ जिस क्षेत्र मे कार्यालय नही मिला वहा के अध्यक्ष सचिव दो ती बार पत्र लिखे प्रबंधक से मिले उसके बाद भी काम नही होता है तो हम लोग केद्रीय कमेटी के लोग आकर दबाव बनाकर उस क्षेत्र के सभी कामो को करवायेंगे उसके बाद गेवरा क्षेत्र के सभी स्कूलों मे ओ.बी.सी.वर्ग के जो बच्चे अच्छा नंबर लाये थे उनको मंच पर शाल और स्मृति चिन्ह से मुख्य अतिथिओ द्वारा सम्मानित किया गया अभार पर्दशन ओ.बी.सी.ऐसोसिएशन के केद्रीय अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार चंद्रा के द्वारा किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने मे गेवरा क्षेत्र की इकाइयों के पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा । मंच का संचालन दिपिका क्षेत्र के महामंत्री अशोक यादव के द्वारा किया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here