Home चर्चा में चौकी प्रभारी पर अभद्रता का आरोप, पंचायत सचिव संघ ने कार्रवाई की...

चौकी प्रभारी पर अभद्रता का आरोप, पंचायत सचिव संघ ने कार्रवाई की मांग करते हुए दी आंदोलन की चेतावनी

2
0
 बलरामपुर संवाददाता युसूफ खान
बलरामपुर-रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज ने चौकी प्रभारी गणेशगढ़ पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपी है। संघ ने मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की है।
 
संघ द्वारा दिए गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि 5 अप्रैल 2026 को ग्राम पंचायत महराजगंज में पदस्थ पंचायत सचिव श्री उत्तम समाग अपने शासकीय कार्य के सिलसिले में चौकी गणेशगढ़ पहुंचे थे। इस दौरान चौकी प्रभारी द्वारा उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने का आरोप लगाया गया है। बताया गया कि घटना के समय ग्राम पंचायत महराजगंज के सरपंच एवं पंच भी मौके पर मौजूद थे।
पंचायत सचिव संघ ने अपने पत्र में कहा है कि शासकीय कार्य में लगे कर्मचारियों के साथ इस प्रकार का व्यवहार न केवल अनुचित है, बल्कि इससे कर्मचारियों को मानसिक रूप से आहत होना पड़ता है। संघ ने पुलिस अधीक्षक से मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
संघ ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की जाती है तो पंचायत सचिव संघ जनपद पंचायत स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस मामले को लेकर अब पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here