Home चर्चा में हत्या के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार

हत्या के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार

11
0
पेंड्रा संवाददाता दीपक कश्यप
पेंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरकारीपारा खरडी में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मामला थाना पेंड्रा का है प्रार्थी धन सिंह (उम्र 21 वर्ष) निवासी सरकारीपारा खरडी द्वारा दिनांक 05.04.2026 को थाना पेंड्रा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी माता कौशिल्या बाई महुआ बीनने के बाद घर लौटते समय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। बाद में घर के बाड़ी स्थित कुएं में उनका शव मिला, जिसके आसपास खून के निशान पाए गए।
घटना की जानकारी थाना प्रभारी द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार खिलारी को दी गई पुलिस अधीक्षक श्री खिलारी के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश कुमार मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री श्याम कुमार सिदार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पेंड्रा को तत्काल वैधानिक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।
प्रार्थी द्वारा ग्राम के ही धीरपाल सिंह श्याम पर पूर्व से जादू-टोना के संदेह को लेकर विवाद एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था। रिपोर्ट पर थाना पेंड्रा में अपराध क्रमांक 103/2026 धारा 103(1), 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान संदेहियों से पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी
1.धीरपाल सिंह श्याम (41 वर्ष)
2.संतोष कोर्राम (41 वर्ष)
3.सोनसाय प्रजापति (19 वर्ष)
ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए हैं।
पुलिस द्वारा घटना स्थल निरीक्षण, शव पंचनामा, गवाहों के कथन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर दिनांक 06.04.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
 संदेश:
जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के अंधविश्वास, जादू-टोना जैसी भ्रांतियों में न पड़ें एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here