कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज की कोरबा इकाई द्वारा एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के पूर्व अध्यक्षों का सम्मान किया गया और नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यक्रम में संगठन की पहली अध्यक्ष मधु पांडे, दूसरी अध्यक्ष गायत्री नायक, तीसरी अध्यक्ष शील तिवारी एवं चौथी अध्यक्ष मनोरमा शर्मा को श्रीफल और पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर समाज की नई कार्यकारिणी का भी चयन किया गया।
नव निर्वाचित अध्यक्ष के रूप में श्रीमती रश्मि दुबे को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं उपाध्यक्ष श्रीमती निर्मला शर्मा, सचिव श्रीमती उषा पांडे, सह सचिव ममता तिवारी, कोषाध्यक्ष श्रीमती सर्बानी चटर्जी, सह कोषाध्यक्ष पूनम सतपथी को नियुक्त किया गया। इसके अलावा सलाहकार के रूप में श्रीमती उषा शर्मा, मीडिया प्रभारी वी गिरिजा रानी तथा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में नीता शर्मा, किरण शर्मा और चंद्रबाला शुक्ला, मिथिलेश नायक और तारा को जिम्मेदारी दी गई।
युवा प्रकोष्ठ में अनुभा दुबे, शुभ्रजा बाजपेई और हेमा शर्मा को शामिल किया गया, जबकि समन्वयक के रूप में श्रीमती विभा पाठक, विभा मिश्रा (एडवोकेट) एवं सुधा झा को जिम्मेदारी दी गई। विशेष आमंत्रित सदस्यों में एस्ट्रोलॉजर एवं काउंसलर निशा शर्मा, भगवता आचार्य डॉ. प्रेमा शुक्ला और प्रोफेसर अर्चना दीवान को शामिल किया गया।
कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि समाज द्वारा एक नया जागरूकता प्रकोष्ठ भी गठित किया गया है।
यह प्रकोष्ठ शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं, खुले में मांस विक्रय जैसी समस्याओं पर रोकथाम के साथ-साथ स्वच्छता, सुरक्षा और जनजागरूकता बढ़ाने के लिए कार्य करेगा। इस प्रकोष्ठ में उषा दुबे, शालिनी दुबे, उषा दीवान, शुभ शर्मा, सपना शुक्ला, साधना पांडे, संगीता तिवारी, संगीता दुबे, अंजना पराशर, संजना पांडे और रश्मि त्रिपाठी सक्रिय भूमिका निभाएंगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रांतीय महासचिव श्रीमती रश्मि शर्मा ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि नई टीम संगठन को नई दिशा देते हुए समाज को ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।







