अर्जुन झा/जगदलपुर –
जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के नानगुर मंडल के ग्राम कोलावाड़ा एवं चेचालगुर में प्रतिवर्ष चैत्र में वार्षिक मेला का आयोजन किया जाता है । मंगलवार को आयोजित वार्षिक चैत्र जात्रा मेला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री किरण देव ने मां कोदईगुड़ी परदेशीन माता मंदिर पहुंच पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ प्रदेश व बस्तर की सुख समृद्धि की माता से कामना किया। कोलावाड़ा एवं चेचालगुर में आयोजित वार्षिक चैत्र मेला में ग्रामवासियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव का धुरवा नाचा के साथ पारंपरिक रूप से ग्रामवासियों ने तिलक लगाकर स्वागत व अभिनंदन किया । कोलावाड़ा एवं चेचालगुर में आयोजित मेला में काफी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण लोग उपस्थित थे।
वार्षिक मेला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कहा कि कोलावाड़ा एवं चेचालगुर मे मंदिर में ऐतिहासिक वार्षिक मेला में शामिल होकर आप सभी के बीच आकर अभिभूत हूं। मेला में आयें सभी क्षेत्र की देवतुल्य जनमानस को बधाई एवं शुभकामनाएं । हमारे बस्तर में आयोजित मेला,मंडई,जात्रा का अपना विशेष महत्व होता है। जिसमें हमारी बस्तर की कला संस्कृति,परम्परा का समावेश होता है। साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने क्षेत्र की जनता से भेंट मुलाकात कर उनके समास्याओं से अवगत हुयें ।वहीं मेला में प्रमुख रूप जनपद पंचायत अध्यक्ष पदलाम नाग उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप, मंडल अध्यक्ष हरि राम मंडावी,संरपंच हरि राम नाग,लखीधर बधेल, आर्येंद्र सिंह,सतीश सेठिया, नीलांबर सेठिया,रामकेशरी,धरमू मंडावी,रैदू नाग, पुजारी , व देवतुल्य जनमानस उपस्थित थे।







