Home चर्चा में सरपंचों ने बनाई गांवों के विकास की कार्ययोजना

सरपंचों ने बनाई गांवों के विकास की कार्ययोजना

12
0

-सरपंच संघ की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा 

अर्जुन झा/बकावंड। जनपद पंचायत बकावंड के सरपंच अपनी पंचायतों के समग्र विकास को लेकर ब्लॉक में अटल समरसता भवन में सरपंच संघ का बैठक था जिसमें विभिन्न विषय को लेकर संकल्पित और सक्रिय हो गए हैं। ब्लॉक के सभी सरपंच एकसाथ बैठकर विकास की रणनीति बनाने लगे हैं।

इसी क्रम में 7 अप्रैल को बकावंड के समरसता भवन में ब्लॉक सरपंच संघ की बैठक हुई। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल व्यवस्था, वृद्धा पेंशन, श्रद्धांजलि योजना, सोलहवें वित्त आयोग की राशि एवं वन भूमि पट्टे को लेकर विचार विमर्श कर इन पर प्रभावशाली अमल की कार्ययोजना तैयार की गई। संघ अध्यक्ष रीमा बघेल, उपाध्यक्ष फूलमनी, सचिव संतोष कुमार कश्यप, मीडिया प्रभारी नीलम कश्यप, संरक्षक अर्जुन कश्यप, पाकलू कश्यप, श्रीराम, मनबोध, अमर बघेल, गजामी, बलिराम, नरेश बिसाई, कोरटा सरपंच दादा, शिक्षा समिति से अशोक बघेल एवं सभी सरपंचों ने एक स्वर में कहा कि ग्राम पंचायतों के अधीन सभी गांवों का विकास और ग्रामीणों को अधिकाधिक सुविधाएं उपलब्ध कराना एवं शासन की योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राही को दिलाना हमारी प्राथमिकता है।

 

संघ के सचिव संतोष कुमार कश्यप एवं मीडिया प्रभारी नीलम कश्यप ने बताया कि सभी सरपंच अपने दायित्व का निर्वहन ईमानदारी से करने तथा गांवों के विकास के लिए पूरी तरह संकल्पित हैं, ग्रामीणों ने जिन उम्मीदों के साथ हम सभी को अपना सरपंच चुना है, उन उम्मीदों को पूरा करने तत्पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here