Home अंतर्राष्ट्रीय ईरान में बढ़ते संघर्ष के बीच भारतीय दूतावास ने जारी की सुरक्षा...

ईरान में बढ़ते संघर्ष के बीच भारतीय दूतावास ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी, नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की सख्त सलाह

19
0

तेहरान: ईरान में हाल ही में बढ़ते तनाव के बीच, भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए नई सुरक्षा सलाह जारी की है। दूतावास ने कहा है कि ईरान में रह रहे भारतीयों को जल्द से जल्द देश छोड़ने की कोशिश करनी चाहिए। इसके साथ ही आपातकालीन संपर्क और समन्वय के लिए हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध कराए गए हैं।

दूतावास की एडवाइजरी में कहा गया है कि हाल की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय नागरिक दूतावास द्वारा सुझाए गए मार्गों और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। किसी भी अंतरराष्ट्रीय सीमा तक जाने से पहले दूतावास से पूर्व सलाह लेना अनिवार्य है।

48 घंटे तक सुरक्षित रहने की निर्देशिका

इससे एक दिन पहले भी भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की थी। इसमें कहा गया था कि ईरान में मौजूद भारतीय नागरिक अगले 48 घंटों तक अपने ठिकानों पर ही रहें। इस दौरान उन्हें बिजली के उपकरणों, सैन्य प्रतिष्ठानों और बहुमंजिला इमारतों की ऊपरी मंजिलों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई थी। राजमार्ग पर यात्रा केवल दूतावास के निर्देश और समन्वय के बाद ही की जानी चाहिए।

अमेरिका और ईरान के बीच संघर्षविराम

हाल ही में अमेरिका और ईरान ने दो सप्ताह के संघर्षविराम पर सहमति जताई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की मध्यस्थता के बाद यह समझौता हुआ। ट्रंप ने कहा कि ईरान को हॉर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत और सुरक्षित तरीके से खोलने के लिए सहमत होना पड़ा।

इस संघर्षविराम के बावजूद भारतीय दूतावास ने सुरक्षा उपायों और तत्काल देश छोड़ने की सलाह पर जोर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here