रिपोर्ट-खिलेश साहू
कुरूद विधानसभा के ग्राम परखंदा में विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी(BJP) का 47 वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तथा पार्टी की स्थापना में मुख्य एवं विशेष भूमिका निभाने वाले महापुरुषों आदरणीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी, अटल बिहारी वाजपेयी जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया एवं महापुरुषों को याद कर उन्हें नमन किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य प्रभारी एवं वक्ता टिकेश साहू अध्यक्ष कुरूद पीजी कॉलेज व सरपंच नवागांव ने कार्यक्रम को उद्बोधित करते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी।
इसकी स्थापना अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण
आडवाणी सहित अन्य नेताओं ने की। यह पार्टी जनता पार्टी से अलग होकर बनी थी। पार्टी की विचारधारा मुख्य रूप से राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक पहचान पर आधारित है।
बीजेपी 1980 में बनी एक प्रमुख राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी है। इसके पहले अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी बने।शुरुआत में पार्टी ने “गांधीवादी समाजवाद” को अपनाया।
बाद में “हिंदुत्व” और राष्ट्रवाद इसकी मुख्य विचारधारा
बने, जिसका संबंध राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से माना जाता
है। आज भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में देश ने नई ऊंचाइयों
को छुआ है।
ग्राम से लेकर दिल्ली तक मजबूत सरकार के
साथ-जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना, श्रीराम मंदिर निर्माण, ट्रिपल तलाक समाप्त करना , आर्थिक सुधार, GST (वस्तु एवं सेवा कर):
एक देश, एक कर प्रणाली लागू करके व्यापार में पारदर्शिता और सरलता लाई गई। जनधन
योजना: करोड़ों लोगों के बैंक खाते खुले, जिससे
वित्तीय समावेशन हुआ। बुनियादी ढाँचे का
विकास,प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना और
भारतमाला योजना के तहत लाखों किलोमीटर
सड़कें बनीं।उड़ान योजना: छोटे शहरों को हवाई नेटवर्क से जोड़ा गया। किसान हितैषी कदम पीएम किसान सम्मान निधि: किसानों को ₹6,000 सालाना की सहायता । ई-नाम पोर्टल: कृषि उत्पादों की ऑनलाइन
खरीद-बिक्री की सुविधा।स्वच्छता और स्वास्थ्य,
स्वच्छ भारत अभियान: 10 करोड़ से अधिक
शौचालयों का निर्माण । आयुष्मान भारत योजना:
50 करोड़ से अधिक लोगों को ₹5 लाख तक का
मुफ्त स्वास्थ्य बीमा । गरीब कल्याण प्रधानमंत्री
आवास योजना: गरीबों को पक्का मकान देने
की दिशा में लाखों घर बने। उज्ज्वला योजना:
करोड़ों महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन
मिले। डिजिटल भारत, डिजिटल इंडिया मिशन:
सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन किया गया।
स्टार्टअप इंडिया और मेक इन इंडिया: युवाओं
को रोजगार और नवाचार के अवसर ।
राष्ट्रीय सुरक्षा, सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक: आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश।
आत्मनिर्भर रक्षा क्षेत्र: स्वदेशी रक्षा उपकरणों के निर्माण को
बढ़ावा ऐसे ऐसे बहुत से साहसिक कदम हमारी सरकार द्वारा उठाए गए । कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच प्रतिनिधि मोहित साहू, चैन साहू, गिरेंद्र साहू, गोपी यादव, टीका राम साहू, रबी ध्रुव, चंपू निर्मलकर, शत्रुघन बारले, विवेक
वैष्णव, दुर्गेश यादव, मोहन पटेल, लखन कश्यप, मोहन साहू, नरोत्तम साहू, मोतीलाल साहू, रोहित यादव, संतोष निषाद, रामजी निषाद, शोभाराम पटेल, खिलेश साहू, दिवान निषाद,, सीताराम साहू, राजा साहू, तरुण सोनकर, प्रकाश
रजक, खिलेश साहू, राजू ग़ज़पल्ला, देवेंद्र साहू, घनश्याम चंद्राकर, नरेंद्र साहू, श्याम साहू,
साहिल, बिट्टू, केज़ऊ साहू, देरहा राम, नूनकरण साहू, मुन्ना निषाद, केवल निर्मलकर, टेकराम साहू, रमेश पटेल, रोशन सहज नरेंद्र साहू, ,मुरारीदास वैष्णव, राजा, खेमन निषाद, टेकराम साहू, युगल, शिवराम, रूपराम, उग्गू रजक, लक्ष्मी साहू, सहित काफी संख्या में
भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित थे ।







