बलरामपुर संवाददाता युसूफ खान
कुसमी/बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला व्यापार प्रकोष्ठ बलरामपुर के जिला संयोजक राजेश कुमार अग्रवाल द्वारा नव नियुक्त जिला पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है। इसके साथ ही जिले के सभी मंडलों में संयोजक एवं सह-संयोजक पदाधिकारियों की सूची भी घोषित की गई है, जिससे संगठन में सक्रियता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
यह नियुक्ति सूची भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, भाजपा संगठन मंत्री पवन साय एवं भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुभाष अग्रवाल के निर्देशानुसार जारी की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल की अनुशंसा तथा जिला व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक राजेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला बलरामपुर के व्यापार प्रकोष्ठ का विस्तार किया गया।

जारी सूची में जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ-साथ समस्त मंडलों में संयोजक एवं सह-संयोजक की नियुक्ति की गई है। नव नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे संगठन की विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए भाजपा के प्रति सत्यनिष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
साथ ही सभी पदाधिकारियों को आगामी चुनावों एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने, पार्टी के दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा व्यापार प्रकोष्ठ को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों तथा मंडल स्तर पर संयोजक एवं सह-संयोजकों की सूची जारी होने के बाद बलरामपुर जिले सहित विभिन्न मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने नई नियुक्तियों का स्वागत करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया है।







