Home चर्चा में विधायक साहू ने गांवों को दी बड़ी सौगातें

विधायक साहू ने गांवों को दी बड़ी सौगातें

9
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा 

अभनपुर। क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू ने करोड़ों रुपये के कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।
विधायक श्री इन्द्र कुमार साहू ने अपने विधान सभा क्षेत्र के ग्राम खिलोरा, परसदा,एवं पलौद में रंगमंच, सामुदायिक भवन, सीसी रोड सहित करोड़ों रुपयों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर क्षेत्र लोगों को बड़ी सौगात दी है। खिलोरा पंचायत के सरपंच बसंत कोसले ने कहा कि पहली बार किसी जनप्रतिनिधि ने इतनी बड़ी सौगात दी है। इसके लिए सरपंच बसंत कोसले ने विधायक श्री साहू को धन्यवाद दिया। झ्स अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष खेलूराम साहू, सभापति चंचल राजा दीवान, सभापति हेमलता चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष किशोर साहू, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र बंजारे, प्राधिकृत अधिकारी राघवेंद्र साहू, सरपंच संघ अध्यक्ष मुकेश ढीढ़ी, सरपंच बसंत कोसले, पूर्व सरपंच गिरीश पटेल विशेष रूप से उपस्थित थे। मंच संचालन धमेंद्र पटेल ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here