ईरान के खिलाफ जंग में हीरो बन रहे पाकिस्तान को अमेरिका ने तगड़ा झटका दिया है. उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पाकिस्तान के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है. वेंस ने साफ कर दिया है कि सीजफायर में लेबनान शामिल नहीं है. पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने बयान में कहा था कि सीजफायर हर जगह लागू होगा. जिसमें लेबनान भी शामिल है.
अमेरिका और ईरान के बीच हुए अस्थायी सीजफायर को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है. वेंस के अनुसार, लेबनान कभी भी इस समझौते का हिस्सा नहीं था.
दरअसल, पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने मंलगवार को उत्साह के साथ घोषणा की थी कि पाकिस्तान की मध्यस्थता सफल रही है और सीजफायर लेबनान में भी लागू होगा. उन्होंने इसे एक बड़ी कूटनीतिक जीत की तरह पेश किया. शरीफ ने यहां तक कहा कि आगामी 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में होने वाली वार्ता में इन सभी पहलुओं पर अंतिम मुहर लगेगी.
अमेरिका और ईरान के बीच हुए सीजफायर को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बयान को सीधे खारिज कर दिया है. वेंस ने साफ कहा कि सीजफायर में लेबनान शामिल नहीं है, जबकि शहबाज शरीफ ने अपने सार्वजनिक बयान में दावा किया था कि सीजफायर हर जगह लागू होगा, जिसमें लेबनान भी शामिल है.
वहीं, मंगलवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर बयान जारी कर कहा कि मैं खुशी के साथ घोषणा कर रहा हूं कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका, अपने सहयोगियों के साथ, हर जगह तत्काल सीजफायर पर सहमत हो गए हैं, जिसमें लेबनान और अन्य जगहें भी शामिल हैं. ये तुरंत प्रभावी होगा.
अब बुधवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने शहबाज शरीफ के बयान का सीधा खंडन कर दिया है. बुधवार को हंगरी के बुडापेस्ट में मीडिया से बात करते हुए जेडी वेंस ने कहा, ‘मुझे लगता है कि ये एक तथ्य गलतफहमी (legitimate misunderstanding) की वजह से आया है. ईरानियों ने सोचा कि सीजफायर में लेबनान भी शामिल है, लेकिन ऐसा नहीं था. हमने कभी ऐसा वादा नहीं किया.
उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने आगे कहा कि सीजफायर मुख्य रूप से ईरान और अमेरिका के सहयोगियों- इजरायल तथा खाड़ी के अरब देशों पर केंद्रित है. उन्होंने बताया कि इजरायली नेतृत्व ने लेबनान में थोड़ी संयम बरतने की पेशकश की है, लेकिन ये सीजफायर का हिस्सा नहीं है, बल्कि बातचीत को सफल बनाने के लिए है.
कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि शहबाज शरीफ का बयान सीजफायर की असली शर्तों से मेल नहीं खाता, जिससे सीजफायर की शर्तों को लेकर कन्फ्यूजन और बढ़ गया है. उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के इस बयान से पाकिस्तान की मध्यस्थता को लेकर अब सवाल खड़े हो रहे हैं.







