Home चर्चा में पुलिस थाना गिधपुरी में नए थाना प्रभारी ने संभाला पदभार, जनप्रतिनिधियों ने...

पुलिस थाना गिधपुरी में नए थाना प्रभारी ने संभाला पदभार, जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

2
0

बलौदा बाजार संवाददाता – डुगेश्वर संजू साहू

भवानीपुर (पलारी)। पुलिस थाना गिधपुरी में नए थाना प्रभारी निरीक्षक उनेश देशमुख ने पदभार ग्रहण कर लिया है। इसकी जानकारी मिलते ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि थाना पहुंचकर उन्हें बधाई देने पहुंचे तथा क्षेत्र की स्थिति से अवगत कराया।

नव नियुक्त थाना प्रभारी उनेश देशमुख ने स्पष्ट कहा कि थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध शराब बिक्री, जुआ और सट्टा जैसे अवैध कार्यों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा इन पर पूरी तरह लगाम लगाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस टीम लगातार पेट्रोलिंग करती रहेगी। यदि कोई व्यक्ति अशांति फैलाने का प्रयास करता है, तो उसे किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा, क्योंकि कानून सभी के लिए समान है।

थाना प्रभारी ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई बाहरी या संदिग्ध व्यक्ति क्षेत्र में घूमता दिखाई दे, तो उसकी सूचना तत्काल थाना में दें, ताकि समय रहते जांच-पड़ताल कर किसी भी अनहोनी को रोका जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन करते पाए जाने वालों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जनप्रतिनिधियों से उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की, ताकि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बना रहे।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहासी विजय कोसले, पूर्व बैंक उपाध्यक्ष मुकेश झा, पूर्व सरपंच रामेश्वर धीवर, नरेंद्र चंद्राकर, संजू साहू, डोमार साहू, मनहरण वर्मा, प्रभा कोसले, सरपंच उबरन चतुर्वेदी, खिलेश्वर घृतलहरे, भीष्म देव सोनवानी, कृत वर्मा, बुधारू राम, प्यारेलाल कोसले, सत्यपाल बघेल, मूलचंद पटेल, दया दास घृतलहरे, जयंत कुर्रे, चोखे यादव, पुलिस थाना स्टाफ एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here