Home चर्चा में भैरमगढ़ से एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत हुई, जहाँ महिला सशक्तिकरण की...

भैरमगढ़ से एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत हुई, जहाँ महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम

11
0

बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना

बीजापुर 10 अप्रैल 2026/ जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता चौबे एवं जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती दशरी कोरसा ने भैरमगढ़ ब्लॉक मुख्यालय में जेंडर रिसोर्स सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह केंद्र महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया। इस केंद्र के माध्यम से महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, कानूनी सहायता एवं स्वरोजगार से संबंधित जानकारी और प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।
सीईओ ने अपने संबोधन में कहा कि जेंडर रिसोर्स सेंटर के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे अपने अधिकारों का बेहतर तरीके से उपयोग कर सकें।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, महिला समूह एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here