Home मुख्य ख़बरें आयुष्मान योजना में बड़ी कार्रवाई: 59 अस्पतालों पर गिरी गाज, कई सस्पेंड...

आयुष्मान योजना में बड़ी कार्रवाई: 59 अस्पतालों पर गिरी गाज, कई सस्पेंड तो कई का भुगतान रोका गया

15
0

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के तहत छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। राज्य नोडल एजेंसी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने पर कुल 59 अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की है।

इनमें से 33 अस्पतालों को निलंबित किया गया है, जबकि 26 अस्पतालों का भुगतान और प्री-ऑथ रोक दिया गया है। सबसे ज्यादा कार्रवाई रायपुर जिले के 44 अस्पतालों पर हुई है।

तीन कैटेगरी में हुई कार्रवाई

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार HEM 2.0 पोर्टल पर पंजीयन और जानकारी अपडेट नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई। इसे तीन श्रेणियों में बांटा गया है।

अस्पताल निलंबित (आवेदन ही नहीं किया)

इन अस्पतालों ने HEM 2.0 पोर्टल पर एक बार भी आवेदन पेश नहीं किया। ऐसे अस्पतालों को अगले आदेश तक सस्पेंड कर दिया गया है। इनमें रायपुर के 13, दुर्ग के 5, महासमुंद 1, बेमेतरा 1, गरियाबंद 1 कुल 21 अस्पतालों को आवेदन नहीं करने पर निलंबित किया गया है।

  • रायपुर के इन 13 हॉस्पिटल ने आवेदन नहीं दिया
  1. जौहरी हॉस्पिटल
  2. महादेव हॉस्पिटल
  3. न्यू रायपुरा हॉस्पिटल
  4. शिवम हॉस्पिटल
  5. सौभाग्य हॉस्पिटल
  6. जैन हॉस्पिटल,
  7. लक्ष्मी हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी होम
  8. सिद्धि विनायक हॉस्पिटल
  9. वरदान हॉस्पिटल
  10. वासुदेव मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
  11. श्री राम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
  12. मां शारदा नर्सिंग होम
  13. ओम नेत्र केंद्र एंड लेजर विजन
  • दुर्ग के इन 5 अस्पताल ने नहीं दिया आवेदन
  1. एपी सर्जिकल सेंटर
  2. आईएमआई हॉस्पिटल
  3. औम हॉस्पिटल
  4. साईं कृपा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
  5. गंगोत्री हॉस्पिटल
  • महासमुंद, बेमेतरा और गरियाबंद के एक-एक हॉस्पिटल से आवेदन नहीं मिला
  1. सेवा भवन हॉस्पिटल (महासमुंद)
  2. न्यू आयुष्मान हॉस्पिटल (बेमेतरा)
  3. सोमेश्वर हॉस्पिटल (गरियाबंद)

 12 अस्पताल निलंबित (जानकारी अपडेट नहीं की)

इन अस्पतालों ने न तो अपनी जानकारी अपडेट की और न ही पोर्टल पर उठाई गई क्वेरी का जवाब दिया। इन्हें क्वेरी पूरी होने तक निलंबित किया गया है। इनमें रायपुर के 8, महासमुंद 1, GPM 1, जांजगीर-चांपा और कोंडागांव के एक-एक हॉस्पिटल शामिल हैं।

  • रायपुर के इन आठ हॉस्पिटल ने नहीं दी जानकारी
  1. श्री दानी केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
  2. श्री कृष्णा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
  3. श्री महावीर हॉस्पिटल
  4. श्री साईं राम हॉस्पिटल
  5. कालदा नर्सिंग होम
  6. कान्हा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
  7. प्रज्ञा हॉस्पिटल
  8. लाइफ केयर हॉस्पिटल
  • महासमुंद, GPM, जांजगीर-चांपा और कोंडागांव के एक-एक हॉस्पिटल ने नहीं दी जानकारी
  1. श्री उत्तम साईं केयर हॉस्पिटल (महासमुंद)
  2. पिनाकी सोभा हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी केयर (GPM)
  3. एमडी मोदी मेमोरियल हॉस्पिटल (जांजगीर-चांपा)
  4. नेताम हॉस्पिटल एंड इंफर्टिलिटी सेंटर (कोंडागांव )

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here