Home चर्चा में विधायक साहू पर आरोप को लेकर भड़के भाजपाई

विधायक साहू पर आरोप को लेकर भड़के भाजपाई

8
0

-समर्थकों का पलटवार— लोकप्रिय जननेता को बदनाम करने की साजिश 

अर्जुन झा/अभनपुर। खोरपा भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय विधायक इंद्र कुमार साहू पर क्षेत्र के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए जा रहे आरोप सरासर झूठे हैं। यह लोकप्रिय जननेता श्री साहू को बदनाम करने की सियासी साजिश है।
विधायक इंद्र कुमार साहू पर लगाए गए आरोपों ने अभनपुर क्षेत्र के सियासी माहौल को गर्मा दिया है। हालांकि, इन

आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे एक सोची-समझी राजनीतिक साजिश करार दिया जा रहा है। समर्थकों का कहना है कि इंद्र कुमार साहू एक साधारण किसान परिवार से निकलकर अपनी मेहनत, ईमानदारी और जनसेवा के बल पर राजनीति के शीर्ष तक पहुंचे हैं। जारी बयान में खेलूराम साहू, रवि वर्मा, बिहारी लाल साहू, अश्वनी कुमार साहू, शशिकांत साहू कृष्ण कुमार, प्रदीप वर्मा, ममता सोनकार, लक्ष्मण निषाद, हुलास साहू, सुनील साहू, महेंद्र साहू, रामकुमार साहू, झाड़ूराम धृतलहरे, सावित्री पाल, जानकी साहू, राघवेंद्र साहू, संतोष साहू, हरीश कुर्रे, रंजीत सिंह, तिलक साहू, संजय साहू, लीलाराम साहू, हीरा यदु, संतू निषाद, हेमलाल सोनकर, बहादुर अग्रवाल, मनोज साहू एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने विधायक इंद्र कुमार साहू के समर्थन में मोर्चा खोल दिया है। इनका कहना है कि परिवार में छोटी मोटी नोंकझोक होती रहती और हम सभी एक परिवार की तरह रहते हैं और अपने परिवार की बातों को बाहर सार्वजनिक करना परिवार के साथ गद्दारी करना ही है।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि विधायक इंद्रकुमार साहू की बढ़ती लोकप्रियता, खासकर ग्रामीण और किसान वर्ग में मजबूत पकड़, कुछ लोगों को रास नहीं आ रही है। यही वजह है कि उनकी छवि धूमिल करने के लिए बेबुनियाद आरोपों का सहारा लिया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो नेता जनता के बीच रहकर विकास कार्यों को जमीन पर उतार रहा है, उसे बदनाम करने की कोशिश अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक श्री साहू कुछ राजनीतिक लोगों को खटक रहे हैं। इसी के चलते वे इस तरह के विवाद खड़ा कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here