Home कोरबा भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के तहत दीपका में हो रहा...

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के तहत दीपका में हो रहा है विभिन्न कार्यक्रम

9
0

-भाजपायों ने अटल उद्यान परिसर दीपका में स्वच्छता का दिया संदेश

हेमचंद्र सोनी –

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पखवाड़े भर चलने वाले जन जागरूकता अभियान के तहत पार्टी के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए भारतीय जनता पार्टी मंडल दीपका के द्वारा 6 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल तक कार्यक्रम चलाया जा रहा है
बता दे इन सभी कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के राष्ट्र नीति फ्रॉम पार्टी के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचने के उद्देश्य से मनाया जा रहा है जिसमें मंडल के सभी कार्यकर्ता अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं

अटल उद्यान परिसर में की गई साफ सफाई
भारतीय जनता पार्टी मंडल दीपका के द्वारा अटल उद्यान परिसर में साफ सफाई करते हुए स्वच्छता का भी संदेश दिया गया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेता खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे एवं नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति पूर्व मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश शर्मा एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष संगीता साहू मनोज दुबे मुकेश जायसवाल आनंद चौकसे सुजीत सिंह धर्म तिवारी ज्योति तिवारी पार्षद गुलशन ध्रुव सुनीता कवर हेमचंद्र सोनी एवं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा महिला मोर्चा के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित होकर स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी की रीति नीति विचारधारा का संदेश जन जन तक पहुंचा रहे हैं

अटल उद्यान परिसर में हर महीने के 25 तारीख को होगी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक

भाजपा नेता ज्योति नंद दुबे ने इस अवसर पर उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अटल उद्यान परिसर में महीने की हर 25 तारीख को अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन के उपलक्ष में पार्टी कार्यकर्ता महिला मोर्चा युवा मोर्चा और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपना समय निकालकर पार्टी के विचारों को साझा करने के लिए बैठक किया जाए ताकि कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आगे बढ़े इस पर नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत ने भी सहमति व्यक्त करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया की पार्टी को मजबूत बनाने के लिए यह अति आवश्यक है जिस पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने इस विचार का स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here