Home चर्चा में जिले को जल समृद्ध बनाने की दिशा में जन भागीदारी...

जिले को जल समृद्ध बनाने की दिशा में जन भागीदारी और जागरूकता कारगर तरीका -कलेक्टर

8
0
मोर गाँव मोर पानी अभियान के तहत जल संरक्षण जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अब तक जिले में  45 हज़ार से अधिक जल संरचनाओं का निर्माण,देश में बलौदाबाजार जिला 6वे स्थान पर
जिले की सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचों और सचिवों के साथ आगामी 50 दिनों के एक्शन प्लान पर हुई चर्चा
संवादाता डुगेश्वर संजू साहू
बलौदाबाज़ार । वर्षा जल का संचयन और सरंक्षण कर जिले को जल समृद्ध बनाने की दिशा में मिशन मोड पर काम शुरू हो गया है। इस अभियान को बल  देने के उद्देश्य से आज़ जिला ऑडिटिरियम में जल संरक्षण,जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले की सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचों और सचिवों के साथ आगामी 50 दिनों के एक्शन प्लान पर  सार्थक चर्चा हुई।
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में जल समृद्धि ही वास्तविक समृद्धि है क्योंकि पानी के बिना हम जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। इस  अवसर पर उन्होंने जल संरक्षण और संचयन में जनप्रतिनिधियों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा आने वाली पीढ़ी के लिए जल की उपलब्धता रहे इसके लिए सबको मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील क़ी कि हर घर का पानी घर में संचय हो,मोहल्ले का पानी मोहल्ले में, खेत का पानी खेत में और  गाँव का पानी गाँव में संचयित हो। उन्होंने बताया पिछले वर्ष  ज़िले  में जल संचयन हेतु 35 हज़ार  से अधिक संरचनाएँ बनायी गईं और भारत सरकार द्वारा जिले को सम्मानित किया गया। इस बार  ज़िले में मोर  गाँव मोर पानी अभियान 2.0  के शुरू के 15 दिन के भीतर 45 हज़ार से अधिक संरचनाएं बन चुकी हैं जिसमें जनप्रतिनिधियों, जल संचयन दीदियों ,विभागीय अमले और ज़मीनी कार्यकर्ताओं के साथ साथ नागरिकों मो भूमिका महत्वपूर्ण है। सभी ने इस दौरान एक स्वर में  जल संचयन और संरक्षण की शपथ ली।
  
 भारत सरकार द्वारा वाटर हीरो के रूप में सम्मानित मध्य प्रदेश के पांडुना से  पहुंचे  नीरज वानखेड़े ने जनप्रतिनिधियों को विभिन्न वाटर गेम्स के माध्यम से पानी बचाने के उपायों के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही सरपंचो ने भी अपने अनुभव साझा किये।लाहौद ग्राम पंचायत की  जल संचयन दीदी स्वाति साहू और भाटा पारा की अनुसुइया साहू न अपने गाँव में जल संकट दूर करने के प्रयासों के बारे में  बताया कि कैसे जन भागीदारी से सोखता गड्ढा और वाटर हार्वेस्टिंग के कार्य को गति मिली।इस अवसर कर स्कूली बच्चों द्वारा जल संरक्षण विषय पर नुक्कड़ नाटक ,रंगोली का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम में जल संचयन की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जन प्रतिनिधियों, जल संचयन दीदियों, विभागीय कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल,एसडीएम आर.आर.दुबे सहित सरपंच एवं समूह क़ी महिलाएं व स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here