Home चर्चा में रायपुर ग्रामीण युवा कांग्रेस में नई ऊर्जा, नए दायित्व

रायपुर ग्रामीण युवा कांग्रेस में नई ऊर्जा, नए दायित्व

10
0
आरंग संवाददाता – सोमन साहू
रायपुर:
भारतीय युवा कांग्रेस के संगठन विस्तार अभियान के तहत रायपुर ग्रामीण जिला युवा कांग्रेस में आज महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गईं। ये नियुक्तियाँ पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री शिव कुमार डहरिया जी के अनुभवी मार्गदर्शन और प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार संपन्न हुईं।
श्री डहरिया जी की मजबूत जनस्वीकृति एवं संगठनात्मक समझ को देखते हुए उनके विश्वसनीय और सक्रिय साथी कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
प्रदेश प्रभारी श्री अमित सिंह पठानिया, सह-प्रभारी डॉ. मोनिका मांडरे एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा द्वारा स्वीकृत आदेशानुसार निम्न नियुक्तियाँ की गईं—
ईश्वर पटेल — आरंग नगर ब्लॉक अध्यक्ष
आर्यन जोशी — चंदखुरी ब्लॉक अध्यक्ष
इन नियुक्तियों से आरंग एवं चंदखुरी क्षेत्र में संगठन और अधिक सक्रिय, सशक्त तथा जन-उन्मुख होने की अपेक्षा व्यक्त की जा रही है।
जिलाध्यक्ष श्री सजल चन्द्राकर ने दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे श्री शिव कुमार डहरिया जी के विजन के अनुरूप समर्पण और निष्ठा के साथ संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँगे।
इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी नीरज घोरे, सह-प्रभारी अनूप वर्मा और रौनक सचदेव ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here