कुसमुंडा संवाददाता – गुरदीप सिंह
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक चल रहे “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान के तहत आज कटघोरा विधानसभा के बांकी मोंगरा मंडल में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पुरेना गांव में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान कार्यक्रम की प्रभारी श्रीमती आनंदी कुमारी धांधी के नेतृत्व में आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला मंत्री कमला देवी बरेठ शामिल हुईं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने ग्रामवासियों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान के लिए आश्वासन दिया। साथ ही स्वच्छता, जनजागरूकता और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गई।


इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने मिलकर यह संकल्प लिया कि हर गांव तक विकास और हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।
हमारा संकल्प — हर गांव तक विकास, हर व्यक्ति तक लाभ।







