Home जायका अब घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा Garlic Bread, वो भी बिना ओवन...

अब घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा Garlic Bread, वो भी बिना ओवन के कढ़ाई में मिलेगा परफेक्ट क्रिस्पी और चीज़ी स्वाद

13
0

आजकल Garlic Bread हर किसी की पसंद बन चुका है—चाहे बच्चे हों या बड़े। लेकिन ओवन न होने की वजह से कई लोग इसे घर पर बनाने से बचते हैं। अब चिंता की कोई बात नहीं! आप इसे घर पर ही कढ़ाई में बेहद आसानी से बना सकते हैं।

सामग्री

  • 1 कप मैदा
  • 1 छोटा चम्मच चीनी
  • 1 छोटा चम्मच यीस्ट
  • नमक स्वादानुसार
  • 2 बड़े चम्मच ओरिगैनो
  • 1 छोटा चम्मच गार्लिक पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच चिली फ्लेक्स
  • 2 बड़े चम्मच मक्खन
  • ½ कप कद्दूकस किया हुआ चीज
  • ½ कप उबले हुए कॉर्न
  • 2 बड़े चम्मच तेल

बनाने की विधि

  1. यीस्ट तैयार करें
    गुनगुने पानी में चीनी घोलें और उसमें यीस्ट डालकर 5–10 मिनट के लिए छोड़ दें, जब तक वह झागदार न हो जाए।
  2. आटा गूंथें
    एक बाउल में मैदा लें, उसमें नमक, गार्लिक पाउडर और थोड़ा ओरिगैनो मिलाएं। अब इसमें तैयार यीस्ट डालें और नरम आटा गूंथ लें। ऊपर से थोड़ा तेल लगाकर ढककर 15–20 मिनट के लिए रख दें।
  3. लोई बेलें और स्टफिंग करें
    आटा फूलने के बाद दोबारा गूंथें और एक लोई बनाकर गोल बेल लें।
    आधे हिस्से में चीज और कॉर्न भरें, किनारों पर हल्का तेल लगाकर मोड़ दें।
  4. टॉपिंग लगाएं
    ऊपर से मक्खन लगाएं और ओरिगैनो, चिली फ्लेक्स और गार्लिक पाउडर छिड़कें। हल्के कट लगा दें।
  5. कढ़ाई में बेक करें
    कढ़ाई में थोड़ा नमक डालकर उसे 5–7 मिनट प्रीहीट करें। अंदर एक स्टैंड या कटोरी रखें।
    Garlic Bread को प्लेट या ट्रे में रखकर कढ़ाई में रखें और ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर 15 मिनट तक पकाएं।
  6. सर्व करें
    तैयार Garlic Bread को बाहर निकालें, स्लाइस करें और गरमा-गरम परोसें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here