नॉर्दर्न कोलफील्ड लिमिटेड में HEMM ऑपरेटर, पैरामेडिकल स्टाफ और ओवरसियर सिविल पदों भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 1 मई 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्ट करें।
- रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी सामान्य, OBC और EWS आवेदकों को कुल 1180 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना होंगे, जबकि SC, ST और PH आवेदकों को इन पदों के लिए आवेदन करने हेतु कोई शुल्क नहीं देना होगा।
कितने पदों को भरा जाएगा?
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 577 पदों को भरा जाएगा। इन रिक्तियों में डंपर ऑपरेटर, ग्रेडर ऑपरेटर, डोजर ऑपरेटर, क्रेन ऑपरेटर, पे लोडर ऑपरेटर, सरफेस माइनर ऑपरेटर, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, पैथोलॉजिकल टेक्नीशियन, डेंटल टेक्नीशियन, फिजियोथेरेपिस्ट, ऑप्टोमेट्री टेक्नीशियन, रेडियोग्राफर, ECG टेक्नीशियन और ओवरसियर सिविल जैसे पद शामिल हैं।
क्या है एलिजिबिलिटी
आवेदकों को पद की आवश्यकता के आधार पर 10वीं कक्षा, 10+2, डिप्लोमा या डिग्री (जैसे नर्सिंग, फार्मेसी, पैथोलॉजी, दंत चिकित्सा, फिजियोथेरेपी, रेडियोग्राफी और सिविल इंजीनियरिंग शाखाओं में) में स्नातक होना चाहिए।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ लें।







