Home टेक्नोलॉजी Google Pay का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च: अब एक ही UPI...

Google Pay का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च: अब एक ही UPI ID से पूरा परिवार कर सकेगा पेमेंट

15
0

Google के पेमेंटिंग प्लेटफॉर्म GPay ने नया पॉकेट मनी फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर में एक ही UPI आईडी को पूरी फैमिली इस्तेमाल कर सकती है। इस फीचर में आप घर के उन मेंबर्स को भी जोड़ सकेंगे, जिनके पास बैंक अकाउंट नहीं है। यह NPCI के UPI Circle फीचर पर बेस्ड है। खास तौर पर छोटे पेमेंट्स करने के लिए जोड़ा गया है। जैसा कि नाम से साफ है कि यह बच्चों और बुजुर्गों के पॉकेट मनी का काम करेगा। आइए, जानते हैं गूगल का यह ‘पॉकेट मनी’ फीचर कैसे काम करेगा?

क्या है पॉकेट मनी?

NPCI ने पिछले साल ही UPI Circle सर्विस शुरू की है। इसमें एक की UPI अकाउंट को 5 सदस्य इस्तेमाल कर सकते हैं। गूगल का पॉकेट मनी भी इसी फीचर पर बेस्ड है, जिसमें आप घर के 5 सदस्यों को लिंक कर सकते हैं। इस फीचर की सबसे खास बात है कि जिन लोगों के पास बैंक अकाउंट नहीं हैं, वो भी UPI सर्विस इस्तेमाल कर सकते हैं। प्राइमरी मेंबर के बैंक अकाउंट से ही बांकी के सदस्य UPI पेमेंट यूज कर पाएंगे।

GPay में पॉकेट मनी कैसे करें सेट?

  • इसके लिए आपको सबसे पहले फोन में GPay ऐप लॉन्च करना होगा।
  • यहां आपको प्रोफाइल में UPI Circle का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • यहां Set up pocket money पर टैप करें।
  • इसमें आपको उस व्यक्ति का नाम या नंबर चुनना होगा, जिसे आप जोड़ना चाहते हैं।
  • इसके बाद आपके जिसे अपने सर्किल में जोड़ना है उसके UPI Circle का QR कोड स्कैन करना होगा।
  • यहां आपको मंथली लिमिट या फिर अप्रूव एवरी पेमेंट वाले ऑप्शन में कोई एक चुनना होगा।
  • फिर अपनी डिटेल्स और सेकेंडरी यूजर की जानकारी और आधार नंबर दर्ज करें।
  • यहां UPI PIN दर्ज करके इन्वाइट भेजें।
  • सेकेंडरी यूजर द्वारा इन्वाइट एक्सेप्ट करने के बाद पॉकेट मनी सर्विस शुरू हो जाएगी।

बता दें कि सुरक्षा कारणों की वजह से हर प्राइमरी मेंबर को सेकेंडरी मेंबर की पहचान वेरिफाई करनी होगी। इसके लिए सेकेंडरी यूजर की आईडी डिटेल दर्ज करना अनिवार्य है। बैंक इस डिटेल को अपने रिकॉर्ड में रखते हैं ताकि किसी भी गलत ट्रांजैक्शन को ट्रैक किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here