Home मुख्य ख़बरें पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारत को बड़ी राहत: कतर ने गैस...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारत को बड़ी राहत: कतर ने गैस और तेल सप्लाई जारी रखने का दिया भरोसा

1
0

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर आई है। कतर ने साफ कहा है कि वह भारत को गैस और तेल की सप्लाई में कोई कमी नहीं आने देगा। यह भरोसा ऐसे समय में आया है जब दुनिया भर में ऊर्जा आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। कतर के ऊर्जा मंत्री साद शेरिदा अल-काबी और भारत के पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी के बीच दोहा में महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस दौरान दोनों देशों ने ऊर्जा, व्यापार, निवेश और आपसी संबंधों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के बाद भारत ने उम्मीद जताई कि क्षेत्र में जल्द शांति और स्थिरता लौटेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here