(कोरबा महिला आयाम प्रमुख निर्मला शर्मा, सह प्रमुख रश्मि श्रीवास एवं महिला आयाम टीम का किया गया सम्मान)
कोरबा(11.04.2026) सक्षम दिव्यांगों के लिए समर्पित एक राष्ट्रीय संगठन है, जिसके महिला आयाम द्वारा प्रांतीय स्तर पर एक भव्य मातृशक्ति सम्मान समारोह का आयोजन रायपुर स्थित कोपलवाणी संस्थान मे किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यरत सक्षम महिला आयाम की सदस्यों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि कौशिल्या साय जी (धर्मपत्नी माननीय विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़), विशिष्ट अतिथि श्रीमती शताब्दी पांडे जी, पूर्व अध्यक्ष छग बाल संरक्षण आयोग रहे। कार्यक्रम कि अध्यक्षता सक्षम के प्रांत अध्यक्ष श्री सुरेंद्र शुक्ला द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही मातृशक्तियों को सम्मानित किया गया। साथ ही 17 अलग-अलग जिलों से आए दिव्यांगजनों का विशेष रूप से सम्मान किया गया, जिनमें कोरबा से दो दिव्यांगजन शिक्षिकाएं श्रीमती मीनाक्षी रत्नापाखी एवं श्रीमती सुधा शर्मा के साथ कोरबा सक्षम महिला आयाम से जिला प्रमुख श्रीमती निर्मला शर्मा, सह प्रमुख श्रीमती रश्मि श्रीवास, सदस्य श्रीमती जानकी यादव, श्रीमती पार्वती यादव एबं जिला सह सचिव ज्ञान दास महंत भी शामिल रहे।
यह आयोजन दिव्यांग आवासीय विद्यालय कोपलवाणी में संपन्न हुआ, जो अपने आप में एक प्रेरणादायक पहल रही।

संस्था की संचालिका एवं सक्षम महिला आयाम की प्रांत प्रमुख पदमा शर्मा जी ने बताया कि यह कार्यक्रम कई मायनों में विशेष है। पहली बार प्रदेश स्तर पर ऐसा आयोजन किया गया, जिसमें दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाई गई सुंदर पेंटिंग्स को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) के रूप में अतिथियों एवं सम्मानित मातृशक्तियों को भेंट किया गया। यह पहल न केवल बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करती है, बल्कि समाज में उनके आत्मविश्वास को भी सशक्त बनाती है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने इस अनूठी पहल की सराहना की और इसे समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से प्रांत सचिव श्री अनुप पांडे, प्रांत कोषाध्यक्ष जैनेन्द्र जैन, सह सचिव श्रीमती अंजली चावड़ा, महिला आयाम प्रमुख श्रीमती पद्मा शर्मा, युवा आयाम प्रमुख श्री शरद चंद्रा, रायपुर दिव्यांग सेवा केंद्र प्रभारी श्री सतीश राजवाड़े, सहित समस्त जिलों के अध्यक्ष सचिव सहित पूरे प्रदेश भर से आये हुए महिला आयाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सक्षम जिला इकाई द्वारा कोरबा से सम्मान प्राप्त करने वाले नारी शक्ति को संरक्षक डॉ वीणा अग्रवाल, जिला अध्यक्ष श्रीमती ज्योति श्रीवास, उपाध्यक्ष श्रीमती सैलजा सिंह, सचिव लोकनाथ सेन, जिला कोषाध्यक्ष श्री मेश राम पटेल, प्रचार प्रसार सचिव श्री मनराखन अगरिया, मीडिया प्रभारी राजेंद्र श्रीवास, महिला आयाम सह प्रमुख श्रीमती ममता नायडू, प्राणदा प्रकोष्ट प्रमुख रिखी राम श्रीवास, श्री मंगल जगत, कु दीप्ती श्रीवास, श्रीमती अमरीका सेन, श्री ओम्कारेश्वर एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यो के द्वारा बधाई एवं शुभकामनाये दिया गया।







