Home चर्चा में अंगना में शिक्षा पढ़ाई तिहार का हुआ आयोजन

अंगना में शिक्षा पढ़ाई तिहार का हुआ आयोजन

6
0
आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग / बच्चों के सर्वांगीण विकास और घर को ही पाठशाला का रूप देने के उद्देश्य से रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय* के निर्देशानुसार एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा व विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सुरेंद्र सिंह चंद्रसेन के मार्गदर्शन में अंगना में शिक्षा – पढ़ाई तिहार’ का आयोजन किया गया। संकुल खमतराई के अंतर्गत आने वाले ग्राम गुखेरा, भोथली और कलई की प्राथमिक शालाओं में माताओं एवं स्वयं सेवकों की सक्रिय सहभागिता के साथ यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने माताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि माता-पिता ही बच्चों के जीवन के पहले शिक्षक होते हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य और अनुशासन के समन्वय पर जोर दिया गया। माताओं को बताया गया कि वे कैसे छोटे-छोटे प्रयासों से बच्चों के भविष्य की मजबूत नींव रख सकती हैं,शून्य निवेश पर
  घर की दीवार  पर काले पेंट से ‘ब्लैक बोर्ड’ बनाकर बच्चों के भीतर आत्मविश्वास और लिखने की रुचि जगाई जा सकती है।
 
  गर्मी से बचाव के लिए शक्कर, नींबू और नमक के मिश्रण से घर पर ही ओआरएस घोल तैयार कर बच्चों को हाइड्रेटेड और सेहतमंद रखने की सलाह दी गई।
 स्कूल यूनिफॉर्म की महत्ता समझाते हुए बच्चों में सम्मान की भावना और अनुशासन विकसित करने पर चर्चा की गई।
  ग्रीष्मकालीन अवकाश को केवल छुट्टियों के रूप में न देखकर, उसे खेल-खेल में सीखने के अवसर में बदलने का संकल्प लिया गया।
इस गरिमामयी आयोजन में संकुल समन्वयक हरीश दीवान और प्रधान पाठक अरविंद वैष्णव गुखेरा द्वारा गृहणी नीता देवांगन को उनके सक्रिय योगदान के लिए स्मार्ट माता के सम्मान से नवाजा गया।इस अवसर पर नवप्रवेशी बच्चों के साथ गुखेरा सरपंच प्रतिनिधि पुरुषोत्तम सोनवानी,एसएमसी अध्यक्ष रेखराज़ देवांगन एवं प्रधान पाठक गण लक्षण लहरी,के के साहू,दिगम्बर बरीहा,तारावती बंजारे एवं शिक्षक गण रामनारायण कन्नौजे,नोहर लाल यादव,घनश्याम साहू,नीलू देवांगन आदि की सहभागिता रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here