Home चर्चा में किशोर स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन, बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

किशोर स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन, बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

8
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

जगदलपुर। दिनांक 10 एवं 11 अप्रैल 2026 को बस्तर सामाजिक जन विकास समिति के चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत संस्था सचिव डॉ. सुशील कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में PHC अड़ावल एवं ग्राम पंचायत बिलोरी में दो दिवसीय किशोर स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
इस शिविर में बड़ी संख्या में किशोर बालक-बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विशेष रूप से हीमोग्लोबिन (HB) एवं सिकल सेल (Sickle Cell) की जांच कर प्रारंभिक स्तर पर स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान की गई। साथ ही जरूरतमंद बच्चों को समय पर उपचार एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।
शिविर के दौरान किशोर-किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता (MHM), पोषण (Nutrition) एवं ओरल हाइजीन (Oral Hygiene) के विषय में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस पहल के माध्यम से युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति समझ विकसित करने एवं स्वच्छता एवं पोषण संबंधी अच्छी आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में बच्चों और किशोरों में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक उत्साह भी देखने को मिला।
स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सा अधिकारियों द्वारा परीक्षण एवं परामर्श की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। इसमें डॉ. टी.एस. नाग, डॉ. महेश मिश्रा तथा RBSK टीम से डॉ. रिवान साहू एवं डॉ. अनीता कश्यप सहित अन्य चिकित्सकों का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में बस्तर सामाजिक जन विकास समिति, चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोग्राम की टीम से डॉ. नारायण दास पंथ (फील्ड ऑफिसर), रामेश्वर जोशी (फील्ड कोऑर्डिनेटर) एवं कम्युनिटी मोबिलाइजर्स—विनोद साहू, तनुजा सलाम, जामली कर्मा, सरिता बघेल, खुशबू बघेल, इतेश राजीव एवं ज्योत्सना प्रधान की सक्रिय भागीदारी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here