बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
गांवों में जारी है बाली मेलों का आयोजन
जगदलपुर। बस्तर में इन दिनों बाली मेले की धूम मची हुई है। बस्तर क्षेत्र के विधायक लखेश्वर बघेल ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचकर पारंपरिक बाली मेला पर्व में सक्रिय सहभागिता निभाई और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
विधायक लखेश्वर बघेल ने तालुर, बोरीगांव, और महुपाल बरई में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया और स्थानीय जनसमस्याओं पर गंभीरता से संज्ञान लिया। विधायक बघेल ने मंदिर प्रांगण में बाउंड्रीवॉल निर्माण हेतु 6 लाख रुपए देने की घोषणा की। पानी, बिजली, और राशन जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। श्री बघेल ने स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने की बात कही।

बाली मेला का महत्व:
बाली मेला बस्तर का प्रमुख पारंपरिक पर्व है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से देवी- देवताओं की झांकियां और डोलियां मेला स्थल पर पहुंचती हैं। माता हिंगलाजिन को कुलदेवी (शक्ति) के रूप में पूजा जाता है। कार्यक्रम में मानसिंह कवासी, गोपाल कश्यप, सोनाधर बघेल, हेमराज बघेल, सत्येंद्र गागड़ा, सुरेंद्र बघेल, चैनू बघेल, राम चंद्राकर, लक्ष्मण बघेल, सुकनदई नाग, मोतीराम चंद्राकर, नित्या चंद्राकर, राजेश कुमार, जितेंद्र तिवारी, तुलसी राम ठाकुर, ईश्वर गागड़ा, अश्विन, जागेश कश्यप, ज्ञानचंद, और समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।







