Home चर्चा में सेमरिया स्कूल में मनाया गया अंगना म शिक्षा कार्यक्रम व पढ़ई तिहार

सेमरिया स्कूल में मनाया गया अंगना म शिक्षा कार्यक्रम व पढ़ई तिहार

13
0
आरंग संवाददाता – सोमन साहू
महिलाओं ने लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा 
आरंग/विकास खंड आरंग अंतर्गत संकुल -सेमरिया के शासकीय प्राथमिक शाला सेमरिया (परसदा) में आज शनिवार को अंगना म शिक्षा कार्यक्रम व पढ़ई तिहार का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया।अंगना म शिक्षा 2026 पहला बिंदु हर घर ब्लैकबोर्ड के अंतर्गत माताओं को बताया गया कि घर की एक छोटी दीवार या कोने को बच्चों की दैनिक सीखने की जगह बनाना है जिससे सीखने को केवल विद्यालय तक सीमित न रखकर घर तक पहुंचाना इसका उद्देश्य है।दूसरा बिंदु स्वच्छ यूनिफॉर्म मिशन के तहत बच्चों को भी यूनिफार्म पहनने की प्रक्रिया में शामिल करना है जिससे स्वावलंबन और जिम्मेदारी की भावना बढ़ता है जिससे नियमित रूप से साफ और सही यूनिफार्म पहनेगा जिससे अनुशासन बढे़गा। तीसरा बिंदु घर घर ओ आर एस अभियान -हर घर हाइड्रेशन -स्वस्थ बचपन अभियान का उद्देश्य गर्मी के मौसम में बच्चों को डिहाइड्रेशन से सुरक्षित रखते हुए उनके स्वास्थ्य और ऊर्जा को बनाए रखना है। इसके अंतर्गत माताओं को ओ आर एस एवं घरेलू हाइड्रेशन के उपयोग के लिए जागरूक कर बच्चों में रोज हाइड्रेशन की आदत विकसित करना है।इस अभियान के अंतर्गत संकुल सेमरिया के संकुल समन्वयक विश्राम प्रसाद बंजारे और शिक्षक सोहन लाल देवांगन ने प्रकाश डालते हुए सभी माताओं को इस अभियान का उद्देश्य बताते हुए विस्तार से जानकारी दिया गया व इनके लाभ से अवगत कराया गया।इस बीच सभी माताएं बहुत उत्साहित नजर आये एवं इस अभियान की बारीकी को समझा व इसे अपने घर में लागू करने की सहमति जताई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शाला प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष पूर्णिमा देवांगन,सुलेन्द्री सिन्हा,टिकेश्वरी साहू ,लता देवांगन,बीणा देवांगन, त्रिवेणी साहू, राजेश्वरी साहू,चन्द्रकला दीवान, फुलेश्वरी डहरिया, ललिता साहू, द्रोपती पटेल,मंजू साहू, शांति सिन्हा, भुनेश्वरी दीवान ,लक्ष्मणी साहू, अंजलि सिन्हा,हीरा बाई सिन्हा,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रामकली दीवान  एवं कक्षा पहली में भर्ती होने वाले विद्यार्थी एवं उनकी माताएं  उपस्थित थीं। कार्यक्रम सफ़लता पूर्वक संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here