Home कोरबा ज्योति नंद दुबे की उपस्थिति में विजय नगर में गूंजा ‘गांव चलो,...

ज्योति नंद दुबे की उपस्थिति में विजय नगर में गूंजा ‘गांव चलो, घर चलो’ अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रम रहा प्रभावशाली

8
0

हेमचंद्र सोनी/दीपका। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर चल रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत “गांव चलो, घर चलो” अभियान के तहत भाजपा मंडल दीपका द्वारा ग्राम विजय नगर में व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ खाद्य के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा मुंगेली जिला प्रभारी श्री ज्योति नंद दुबे जी की विशेष उपस्थिति रही। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गांव के लाभार्थियों से घर-घर जाकर आत्मीय मुलाकात की और छत्तीसगढ़ एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ते हुए उनका अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके अनुभव और सुझाव भी सुने गए, जिससे योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके।

इस अवसर पर श्री ज्योति नंद दुबे जी ने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी सेवा, समर्पण और सुशासन की नीति पर कार्य कर रही है। ‘गांव चलो, घर चलो’ अभियान के माध्यम से हम सीधे जनता के बीच पहुंचकर उनकी अपेक्षाओं को समझ रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सरकार की हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।”
कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here